Advertisement

Gold Price: सोना हुआ 51 हजार रुपये के पार, चांदी की चमक भी बरकरार

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज 293 रुपये की तेजी दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत चढ़कर 68,115 हो गई.

Gold Price: सोना हुआ 51 हजार रुपये के पार, चांदी की चमक भी बरकरार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के चौथे दिन सोने के दाम में मजबूती होने की वजह से कारोबारियों में उत्साह देखने को मिला. कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी 3 मार्च को सोना 293 रुपये चढ़कर 51,587 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,112 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,016 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,496 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में तेजी के साथ चांदी के भाव में मजबूती देखी गई. चांदी आज चढ़कर 68,115 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 5 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 67,112 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,587 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 293 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,016 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 1,927.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर से थोड़ा बदलाव आया.  अमेरिकी सोना वायदा भी 0.4 प्रतिशत गिरकर 1,929.90 डॉलर पर आ गया है. 

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 68,115 रुपये रहा. कल यह 67,113 रुपये पर बंद हुई थी.  

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement