Advertisement

Gold Price: सोने में आई गिरावट, चांदी 438 रुपये हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज 512 रुपये की गिरावटदर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली.

Gold Price: सोने में आई गिरावट, चांदी 438 रुपये हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के चौथे दिन सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी 11 मार्च को सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 52,368 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया. आज सोने में 512 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत  52,158 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,969 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 39,276 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई. चांदी आज सस्ती होकर 69,377  रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम लगभग 3 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 69,815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 52,368 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 512 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,969 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोना 1,983 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 69,377 रुपये रहा. कल यह 69815 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 438 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement