Advertisement

Gold Price: सोने और चांदी में लौटी चमक, जानिए लेटेस्ट रेट 

सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है. जल्द ही इनके दाम आसमान छू सकते हैं.

Gold Price: सोने और चांदी में लौटी चमक, जानिए लेटेस्ट रेट 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम में बढ़त होने की वजह से कारोबारियों में खुशी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के दिन दिन यानी 9 फरवरी को सोना 247 रुपये चढ़कर 48,691 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर सोना 48,427 रुपये पर बंद हुआ था. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,496 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,106 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 36,518 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में तेजी के साथ चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई. चांदी आज सस्ती होकर 62,000 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 7 हजार 500 रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 60,923 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 48,691 रुपये पर बंद हुई. मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 48,427 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज दाम में 247 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 44,106 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 1,827 डॉलर प्रति औंस के स्तर से थोड़ा बदलाव आया. इसके अलावा चांदी 23.17 अमेरिकी डॉलर (1732.33 रुपये) प्रति औंस के भाव पर ट्रेड हुई.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 62,000 रुपये रहा. कल यह 61,365 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 825 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें:  Multibagger Stock : यह स्टॉक 5.75 रुपये से 7,107.55 पर पहुंचा, निवेशकों की हुई चांदी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement