Advertisement

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, चांदी 771 रुपये हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज 189 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत भी कम हुई.

सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, चांदी 771 रुपये हुई सस्ती, जानिए लेटेस्ट रेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आने की वजह से कारोबारियों में मायूसी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी 23 मार्च को सोना 189 रुपये गिरकर 51,504 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,110 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,005 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,486 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई. चांदी आज सस्ती होकर 67,000 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम लगभग 5 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 67,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,504 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 189 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,005 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने (Gold) की कीमतों में 1920 डॉलर प्रति औंस के स्तर से थोड़ा बदलाव आया. चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 67,000 रुपये रहा. कल यह 67,775 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में आज 771 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Paytm Share में 75% की गिरावट के बाद BSE ने भेजा नोटिस, जानें जवाब में कंपनी ने क्या कहा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement