Advertisement

मुफ्त हवाई यात्रा का ऑफर दे रही है ये Airline कंपनी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Go First अपने यात्रियों को मुफ्त खाने के साथ ही मुफ्त यात्रा का आकर्षक ऑफर दे रहा है, इसका लाभ आप भी उठा सकते हैं.

मुफ्त हवाई यात्रा का ऑफर दे रही है ये Airline कंपनी, जानिए कैसे उठाएं फायदा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः देश में हवाई यात्रा का विस्तार जितनी तेजी के साथ हो रहा है उससे एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी बिजनेस के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. ऐसे में बढ़ते मार्केट को कैप्चर करने के लिए एयरलाइन कंपनियां आए दिन यात्रियों के लिए नए ऑफर्स लाती रहती है. कुछ इसी तरह अब  Go First AIR अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त हवाई यात्रा का ऑफर लेकर आई है. खास बात ये है कि इस मुफ्त यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त खाने पीने की सुविधा भी मिलेगी. 
 
Go First AIR लाई है ऑफर 

Go First AIR एयरलाइन की बात करें तो कंपनी अपने यात्रियों को मुफ्त खाने के साथ ही मुफ्त यात्रा का ऑफर दे रही है लेकिन खास बात ये है कि कंपनी का ये ऑफर केवल एक खास शहर के लिए है जो कि देश की सिलिकॉन वैली माना जाने वाला शहर बैंगलोर हैं. कंपनी इस शहर से उड़ने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त फ्लाइट्स और खाने के ऑफर लाई है. 

ट्वीट कर दी जानकारी

अपने मुफ्त फ्लाइट और खाने के ऑफर की जानकारी देते हुए कंपनी ने एक ट्वीट किया और कहा, "हम बैंगलोर से देशभर के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए विशेष ऑफ़र पेश कर रहे हैं! अब बेंगलुरू से उड़ान भरते समय शानदार यात्रा का अनुभव करें."  कंपनी अपने इस ऑफर के तहत बैंगलोर से मुंबई, दिल्ली, रांची, वाराणसी, कोलकाता, लखनऊ और पुणे के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त सीट और मुफ्त भोजन का ऑफर दे रहा है.

ऐसे में आप यदि बैंगलोर से  कुछ चुनिंदा शहरों में यात्रा करना चाहते हैं तो आप गो फर्स्ट के इस मुफ्त के ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement