Advertisement

Fresher Jobs: गुड न्यूज! इस कंपनी में आने वाले हैं 38 हजार भर्तियां

Jobs in Wipro: FY23 में होने वाली भर्तियों में से 30 हजार भर्तियां कैंपस से किए जाने की उम्मीद है.

Fresher Jobs: गुड न्यूज! इस कंपनी में आने वाले हैं 38 हजार भर्तियां

jobs

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बेंगलुरु स्थित प्रमुख सॉफ्टवेयर विप्रो वित्त वर्ष 2023 में 38,000 फ्रेशर्स की भर्ती करने जा रही है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा 19,000 फ्रेशर्स को नौकरी दी गई थी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में 17 हजार भर्तियों का प्लान बनाया था. FY23 में होने वाली भर्तियों में से 30 हजार भर्तियां कैंपस से किए जाने की उम्मीद है.

विप्रो के अलावा टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक ने भी अपनी फ्रेश हायरिंग योजनाओं को तेज किया है. ये कंपनियां FY23 के लिए क्रमशः 40,000, 50,000 और 45,000 फ्रेशर्स को कैंपस से हायर करेंगी. विप्रो द्वारा मार्च 2022 तक की गई भर्तियों के साथ एक साल में 45,416 लोगों की भर्ती का रिकॉर्ड बनाया गया था. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 14,826 लोगों को हायर किया था. आपको बता दें कि विप्रो में करीब ढ़ाई लाख लोग काम करते हैं.

पढ़ें- Tax Saving Scheme: टैक्स में छूट पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

पढ़ें- Stock Tips: इन पांच शेयरों में निवेश करना हो सकता है मुनाफे का सौदा

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement