Advertisement

Job Layoffs के बीच Flipkart से आई खुशखबरी, इतने हजार लोगों को देगी नौकरी

Flipkart Jobs: टेक और ई-कॉमर्स सेक्टर में वर्ल्ड वाइड छंटनी (Job Layoffs) के बीच फ्लिपकार्ट की तरफ से हालिया सालों की सबसे बड़ी भर्ती की जा रही है. कंपनी मैनेजमेंट ने इसकी घोषणा 26 मई को इनहाउस टाउनहॉल में की है.

Latest News
Job Layoffs के बीच Flipkart से आई खुशखबरी, इतने हजार लोगों को देगी नौकरी
Add DNA as a Preferred Source

Flipkart Jobs: देश के टॉप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक फ्लिपकार्ट (Flipkart) जल्द ही बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है. कंपनी मैनेजमेंट ने 26 मई को इनहाउस टाउनहॉल में इस बात की घोषणा की है. वॉलमार्ट (Wallmart) के मालिकाना हक वाली कंपनी ने कहा है कि साल 2025 में उसकी तरफ से अपने वर्कफोर्स में 5,000 कर्मचारियों की बढ़ोतरी की जाएगी. कंपनी यह कदम अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिनट्स और फिनटेक प्लेटफॉर्म सुपर मनी को दोगुना करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी की योजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भी बड़े पैमाने पर निवेश करने की है. इस भर्ती में अधिकतर लोग AI के लिए ही रखे जाएंगे. पूरी दुनिया में टेक वर्ल्ड में चल रही छंटनी (Job Layoffs) के बीच इसे फ्लिपकार्ट का बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसमें कंपनी हालिया सालों की अपनी सबसे बड़ी भर्ती करने जा रही है.

सबसे ज्यादा भर्ती फ्लिपकार्ट मिनट्स में होंगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सीमा नायर ने 26 मई को कंपनी के टाउनहॉल Flipster Connect में भर्ती की योजना को कर्मचारियों से साझा किया है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस भर्ती का सबसे बड़ा हिस्सा फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) को मिलेगा, जो कंपनी का हाइपरलोकल डिलीवरी आर्म है और बाकी भर्ती कंपनी के तेजी से बढ़ रहे फिनटेक प्लेटफॉर्म सुपर.मनी (Super.Money) को दिया जाएगा. इसे टेलेंट पुश का नाम दिया जा रहा है, जिससे फ्लिपकार्ट (Flipkart) के बिजनेस को टॉप गियर में पहुंचाने की योजना है.

हाइपरलोकल मार्केट पर है कंपनी की नजर
फ्लिपकार्ट की नजर हाइपरलोकल एरिया (छोटे शहर और बड़े गांव-कस्बे) में होम डिलीवरी बिजनेस में अपनी पैठ बनाने पर नजर है. मिनट्स के जरिये कंपनी ग्रॉसरीज और जरूरी उत्पादों की अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी की बढ़ती डिमांड में ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट जैसी कंपनियों के लिए चुनौती पैदा करना चाहती है, जो पहले से ही बड़े शहरों में अपना कब्जा जमा चुकी हैं. फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि मिनट्स बढ़िया काम कर रही है और फ्लिपकार्ट के हाइपरलोकल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के प्रयासों का केंद्रीय हिस्सा है. कंपनी सुपर मनी के जरिये भी फिनटेक सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी करने का टार्गेट बना रही है, जो इस समय देश में बढ़ती डिमांड वाला सेक्टर है.

फाइनेंशियल प्रेशर के बावजूद ग्रोथ को पुश कर रही फ्लिपकार्ट
मनी कंट्रोल ने इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा था कि फ्लिपकार्ट ने नकद खर्च को कम करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय कंपनी बोर्ड ने IPO लाने की तैयारी करने और अपने लीगल डोमिसाइल को सिंगापुर से वापस भारत लाने पर ध्यान देने के कारण लिया था. फ्लिपकार्ट अपने फाइनेंशियल्स में सुधार करने के दबाव से जूझ रही है, जिसके चलते कंपनी को अपने मासिक नकद खर्च 40 मिलियन डॉलर में आधे की कटौती कर इसे 20 मिलियन डॉलर पर लाने को कहा गया है. कंपनी ने अपना सालाना नकद खर्च का टार्गेट 250 मिलियन डॉलर तय किया है. इस परेशानी के बावजूद कंपनी ने पिछले कुछ समय में बिजनेस ग्रोथ को पुश करने की कोशिश की है. कंपनी ने जून खत्म होने तक अपने कस्टमर्स और ऑर्डर वॉल्यूम में 30 फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. इसके लिए कंपनी ने फैशन सेगमेंट पर और ज्यादा ध्यान देने की तैयारी की है, जो उसके बिजनेस में करीब 40 फीसदी नए कस्टमर्स को जोड़ती है. साथ ही कंपनी ने हाइपरलोकल डिलीवरी और फिनटेक को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement