Advertisement

केवल 21 हजार लगाकर हर महीने कमाएं 15 लाख रुपए! जानें निर्मला सीतारमण के नाम पर किये जा रहे इस दावे का सच

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में कथित तौर पर वह कह रही हैं कि 21000 रुपये का निवेश करके हर महीने 15 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं. PIB ने इस वीडियो का फैक्टचेक किया है.

Latest News
केवल 21 हजार लगाकर हर महीने कमाएं 15 लाख रुपए! जानें निर्मला सीतारमण के नाम पर किये जा रहे इस दावे का सच
Add DNA as a Preferred Source

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है. दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्री ने 21000 रुपये के निवेश पर 15 लाख महीने की कमाई का वादा किया है. PIB ने इस वायरल दावे का फैक्टचेक किया है और जनता से अपील की है कि वो अलर्ट रहें और झूठे वादों के झांसे में न आएं.

दावा क्या है?

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इंफोसिस के पूर्व CEO एनआर नारायण मूर्ति के साथ मिलकर एक इनवेस्टमेंट प्लैटफॉर्म तैयार किया गया है. इस प्लैटफॉर्म का प्रचार खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं. दावा किया जा रहा है कि सीतारमण ने 21 हजार के निवेश पर 15 लाख रुपये प्रति महीना तक कमाए जा सकते हैं. इस दावे के साथ वित्त मंत्री का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया गया है.

PIBFactCheck में क्या सामने आया

- यह एक फेक वीडियो है, जिसे एडिट करके वायरल किया जा रहा है.
- ऐसी कोई योजना न ही लॉन्च की गई है और न ही वित्तमंत्री या सरकार ऐसी किसी योजना का समर्थन कर रहे हैं. 
- ऐसे संदेहजनक दावों के झांसे में न आएं.

आकर्षक ऑफर दिखे तो क्या करे जनता?

जब भी आपके सामने कोई बेहद आकर्षक ऑफर आए तो सबसे पहले तो ये सवाल करें कि कोई क्यों आपसे कुछ पैसे लेकर आपको इतना ज्यादा पैसा देगा? इसके बाद भी अगर आपको लगे कि ये सच हो सकता है तो सरकार के ऑफिशियल हैंडल्स और वेबसाइट पर चेक करें. इस बात का ध्यान रखें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे फेक वीडियो आसानी से बनाए जा सकते हैं, इसलिए पैसों से जुड़े मामले में आसानी से भरोसा न करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement