Advertisement

Facebook ने इन कंटेंट पर लिया एक्शन, जानिए क्या है वजह?

फेसबुक पर किसी भी तरह की हिंसात्मक या यौन उत्पीड़ित कंटेंट पर मेटा ने एक्शन लिया है.

Facebook ने इन कंटेंट पर लिया एक्शन, जानिए क्या है वजह?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने जनवरी में भारत में 13 उल्लंघन कैटेगरी में फेसबुक पर 11.6 मिलियन से ज्यादा कंटेंट पर एक्शन लिया है. इसमें बुलिंग, उत्पीड़न, बच्चों को खतरे में डालने, खतरनाक संगठन और यौन गतिविधि सम्मिलित हैं.

Meta ने आईटी (IT) नियमों के तहत यह कार्रवाई की है. मेटा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कार्रवाई की गई थी उनमें हेट स्पीच, सुसाइड और सेल्फ इंजरी, स्पैम और हिंसक ग्राफिक कंटेंट शामिल हैं.

11.6 मिलियन कंटेंट पर एक्शन

Meta की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के दौरान फेसबुक ने 11.6 मिलियन से ज्यादा कंटेंट पर कार्रवाई की है.इस कंटेंट में स्पैम (6.5 मिलियन), हिंसक और ग्राफिक कंटेंट (1.8 मिलियन), सेक्सुअल एक्टिविटी (1.4 मिलियन) और हेट स्पीच से जुड़े (28,600) मामले शामिल थे.

अन्य कैटेगरी में बुलिंग और उत्पीड़न (2,33,600), सुसाइड (2,56,500), आतंकवाद (3,02,900) आदि के कंटेंट पर एक्शन ली गई है.

जनवरी में फेसबुक (Facebook) के मामले में भारतीय शिकायत तंत्र (Indian grievance mechanism) के जरिए 911 रिपोर्ट मिली थी, रिपोर्ट में कहा गया है, "हमने इन 911 रिपोर्टों में से 100 प्रतिशत का जवाब दिया."

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Home Loan: EMI को ऐसे करें कम, मिलेगा बड़ा फायदा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement