बिजनेस
Dr. Subhash Chandra ने 97 साल पुराने Essel Group के ग्रोथ प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने इस दौरान कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने को लेकर बड़ी बातें कही हैं.
डीएनए हिंदी: एस्सेल ग्रुप ने अपने चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में पिछले 97 साल के इतिहास में कई ऊंचाईयां छुईं हैं लेकिन पिछले कुछ वक्त से कंपनी की फाइनेंशियल स्ट्रेंथ, क्रेडिबिलिटी और कर्ज के पेमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इन सभी मुद्दों पर अब खुद ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही कंपनी का सारा लोन चुका दिया जाएगा और कंपनी कर्ज मुक्त हो जाएगी.
Essel Group के कर्ज को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि इस विषय पर हमेशा खुलकर बात की है. पिछले साल एक ओपन लेटर में हमने बताया था कि 92 फीसदी से ज्यादा कर्ज चुका दिया गया है. उसके बाद भी कुछ कर्ज चुकाया गया है और अब कर्ज की थोड़ी सी ही राशि बची है. डॉ. चंद्रा ने कहा कि मैंने हमेशा कोशिश की है, जो भी स्थिति आए उसमें पूरी तरह से डटकर सामना किया जाए.
यह भी पढ़ें- गुल्लक के पैसों की खनक को बैंक में करना चाहते हैं जमा! यहां जानें एक दिन में कितने सिक्के डिपॉजिट कर सकते हैं
डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि मेरा 31 मार्च 2023 तक सारे कर्ज चुकाने का इरादा था लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से देरी हुई है. कुछ एसेट्स की बिक्री नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जैसे ही सब कुछ फाइनल होता है हम पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो जाएंगे. कर्ज को लेकर हो रहे विवादों और कोर्ट में चल रहे मामलो को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि देनदारों ने एस्सेल ग्रुप को बहुत ज्यादा सपोर्ट किया है. वे जानते हैं कि एस्सेल ग्रुप ने अपने कीमती एसेट्स बेचकर कर्ज चुकाया है. एस्सेल ग्रुप ने 40,000 करोड़ रुपए चुकाए हैं. 1967 से लेकर 2019 तक एस्सेल ग्रुप ने कभी डिफॉल्ट नहीं किया है.
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए कीमती से कीमती एसेट्स बेचने में कभी भी उन्हें तकलीफ नहीं हुई. दो-तीन अकाउंट का ही पेमेंट करना बाकी है. सबका कर्ज विनम्रता के साथ चुकाने का संकल्प है, जो जल्द पूरा हो जाएगा. इसके अलावा जी-सोनी मर्जर को लेकर डॉ. चंद्रा ने कहा कि ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी मर्जर में मेरा कोई बड़ा योगदान नहीं है. ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी पर मेरा कुछ बोलना ठीक नहीं रहेगा. इसके लिए कंपनी के CEO ज्यादा बेहतर बता पाएंगे. जितनी मेरी जानकारी है ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी मर्जर जल्द पूरा होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- LPG Commercial Gas की कीमतों में 83.50 रुपये की हुई कटौती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर
पर्सनल गारंटी को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि जनवरी 2019 से पहले कभी कोई पर्सनल गारंटी नहीं दी थी लेकिन जनवरी 2019 के बाद पुराने कर्ज पर पर्सनल गारंटी दी. फिलहाल पर्सनल गारंटी का कोई मामला बकाया नहीं है. पर्सनल गारंटी को कोई भुनाएगा तो उसे कुछ नहीं मिलेगा, क्योंकि मेरे पास कुछ भी नहीं है.
एस्सेल ग्रुप और अपने फ्यूचर प्लान को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा इस वक्त मैं टेक्नोलॉजी और दूसरे क्षेत्रों में स्टार्टअप्स की मेंटरिंग कर रहा हूं. इससे बिना पूंजी लगाए कुछ शेयरहोल्डिंग मिल जाएगी. जनसेवा के लिए ट्रस्ट बनाया था, उसका काम भी करता रहूंगा.
यह भी पढ़ें- SMS Spoofing: एक SMS से आपका अकाउंट हो सकता है खाली, कैसे बचाएं अपना पैसा
डिश टीवी को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा है कि डिश टीवी (Dish TV) हमारे ग्रुप की कंपनी नहीं है. वो मेरे छोटे भाई जवाहर गोयल की कंपनी है. डिश टीवी आज की तारीख में पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी है. यस बैंक से डिश टीवी को लेकर कुछ विवाद हैं और यह मामला कोर्ट में है. एस्सेल ग्रुप की हर कंपनी में निवेश करके लोगों ने पैसा बनाया है. डिश टीवी के लेंडर्स बिना प्रोमोटर के कंपनी चलाना चाहते हैं तो चलाएं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.