Advertisement

122 डॉलर के पार पहुंचा Crude Oil, जानिए आपके शहर में कितने हुए Petrol और Diesel के दाम 

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 111.35 रुपये है, जबकि डीजल 97.28 रुपये पर बिक रहा है.

122 डॉलर के पार पहुंचा Crude Oil, जानिए आपके शहर में कितने हुए Petrol और Diesel के दाम 

Image Credit- Twitter/srdmk01

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में मंगलवार, 31 मई, 2022 को लगातार 9वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत (Diesel Price) 89.62 रुपये है. आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 111.35 रुपये है, जबकि डीजल 97.28 रुपये पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत अब 102.63 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 94.24 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये पर बिक रहा है.

टैक्स में सरकारों ने की है कमी 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले हफ्ते तेज कमी देखी गई जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी करने का फैसला किया है. 21 मई को, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की. इस कदम से पेट्रोल की दरों में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है. इसके बाद, महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल की राज्य सरकारों ने भी केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद उपभोक्ताओं को और राहत देने के लिए सीतारमण के आह्वान के बाद पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की थी. 

EU की मीटिंग से पहले Crude Oil में उछाल, भारत में Fuel Price पर पड़ सकता है असर 

122 डॉलर से ज्यादा हुआ क्रूड ऑयल 
वहीं दूसरी ओर इटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) में इजाफा देखने को मिला है. सोमवार को बाजार होने तक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 122 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई. वहीं अमरीकी क्रूड ऑयल के दाम में करीब ढाई फीसदी का इजाफा देखने को मिला. जिसके बाद डब्ल्यूटीआई के दाम 117 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए हैं. जानकारों की मानें तो चीन ने कोविड—19 प्रतिबंधों में ढील दी है. जिसकी वजह से अब क्रूड ऑयल के  दाम में इजाफा होने के आसार है. वहीं दूसरी ओर ईयू ने रूसी ऑयल पार्शियल बैन लगाने के अपने फैसले को जारी रखा है. ईयू की ओर से पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.

दो महीने के हाई पर पहुंचा Crude Oil, जानिए भारत में Fuel Price पर पड़ा कितना असर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement