Advertisement

Chennai की इस IT कंपनी ने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को दी गिफ्ट में कार

चेन्नई की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 100 से ज्यादा कारें गिफ्ट की हैं.

Chennai की इस IT कंपनी ने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को दी गिफ्ट में कार

चेन्नई आईटी कंपनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई की एक आईटी फर्म ने सोमवार को अपने कर्मचारियों को खुश होकर 100 से ज्यादा कारें उपहार में दीं. दरअसल कंपनी ने यह कारें कर्मचारियों के लगातार सपोर्ट और कंपनी को सफल बनाने में योगदान करने के लिए दीं. आइडियाज2आईटी (Ideas2IT) एक आईटी फर्म है और इसकी संस्थापक (CEO) गायत्री विवेकानंदन ने कर्मचारियों के काम से खुश होकर यह फैसला लिया है.

Ideas2IT के मार्केटिंग हेड हरि सुब्रमण्यम ने बताया कि "हमारी कंपनी ने 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दी हैं. ये कारें उन कर्मचारियों को दी जा रही है जो कि हमारे साथ 10 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं. इस कंपनी में 500 कर्मचारी काम करते हैं. हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों से कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के बीच बांटा जाए.''

‘कर्मचारियों ने कंपनी को बेहतर बनाया’

Ideas2IT के संस्थापक और अध्यक्ष मुरली विवेकानंदन ने कहा कि कर्मचारियों ने कंपनी को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और कंपनी उन्हें कार नहीं दे रही है, उन्होंने इसे अपनी मेहनत से कमाया है.

विवेकानंदन ने कहा कि "सात-आठ साल पहले हमने वादा किया था कि जब हम लक्ष्य पा लेंगे तो हम अपनी संपत्ति साझा करेंगे. इन कारों को पुरस्कृत करना पहला कदम है. हम आने वाले समय में इस तरह की और पहल करने की योजना बना रहे हैं."

इस बारे में उपहार पाने वाले कर्मचारी प्रसाद ने बताया कि "आर्गेनाइजेशन से उपहार मिलना हमेशा बहुत अच्छा लगता है. हर अवसर पर, कंपनी सोने के सिक्कों, आईफोन जैसे उपहारों के साथ अपनी खुशी साझा करती है. कार हमारे लिए बहुत बड़ी चीज है."

वही चेन्नई की एक अन्य सॉफ्टवेयर कंपनी (सास) किसफ्लो (Kissflow) ने अपने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को उपहार के रूप में लगभग 1 करोड़ मूल्य की लक्जरी बीएमडब्ल्यू कारों को उपहार में दिया है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Gautam Adani बने दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, दुनिया के टॉप-10 में शामिल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement