Advertisement

Business Idea: इन 2 सेक्टरों में कम पैसा लगाकर भी मिलेगा तगड़ा मुनाफा, छोटे निवेश से खड़ा कर लेंगे बिजनेस एम्पायर

आज के समय में ज्यादातर लोग बिजनेस करना चाहते हैं, लेकिन बहुत से लोगों समझ नहीं पाते कि क्या बिजनेस करें. किसकी डिमांड सबसे ज्यादा है. आप भी बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन 2 सेक्टरों पर काम कर आप बड़ी उड़ान भर सकते हैं. 

Latest News
Business Idea: इन 2 सेक्टरों में कम पैसा लगाकर भी मिलेगा तगड़ा मुनाफा, छोटे निवेश से खड़ा कर लेंगे बिजनेस एम्पायर

Credit Image AI

Add DNA as a Preferred Source

अगर आपको लगता है कि 2026 में नया बिजनेस शुरू करने के लिए करोड़ों रुपये चाहिए, तो हालिया इंडस्ट्री रिपोर्ट्स कुछ अलग कहानी बताती हैं. FICCI, नीति आयोग और MSME सेक्टर से जुड़े कई रिसर्च इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आने वाले सालों में सबसे तेज बढ़ोतरी उन कारोबारों में होगी, जो डिजिटल तकनीक, ग्रीन ट्रांजिशन और सप्लाई चेन को आसान बनाते हैं. यही वजह है कि अब सिर्फ सामान बनाना काफी नहीं है. कंपनियां ऐसे पार्टनर खोज रही हैं, जो उनकी लागत घटाएं, नियमों का पालन आसान बनाएं और डेटा के आधार पर फैसले लेने में मदद करें. यही बदलाव छोटे उद्यमियों के लिए नये मौके पैदा कर रहे हैं.

ग्रीन फैक्ट्री कंप्लायंस सर्विस बिजनेस

देश में MSME सेक्टर के लिए ऊर्जा दक्षता, कार्बन फुटप्रिंट और पर्यावरणीय नियमों का महत्व लगातार बढ़ रहा है. नीति आयोग की 2026 की MSME Green Transition Roadmap और उद्योग संगठनों की चर्चाओं में यह सामने आया है कि आने वाले समय में हजारों छोटे उद्योगों को ग्रीन ट्रांजिशन के लिए विशेषज्ञ सलाह की जरूरत होगी. बड़ी कंपनियां भी अपने सप्लायर से पर्यावरणीय मानकों का पालन करने की अपेक्षा कर रही हैं. यहीं से एक नया बिजनेस अवसर निकलता है. आप Green Factory Compliance Consultancy शुरू कर सकते हैं. इसका काम छोटे उद्योगों को बिजली बचाने, ऊर्जा ऑडिट, अपशिष्ट प्रबंधन, पानी की बचत, ESG दस्तावेज तैयार करने और अलग अलग सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना होगा.

6 से 15 लाख रुपये की शुरू हो जाएगा बिजनेस

इस बिजनेस के लिए शुरुआत में करीब 6 से 15 लाख रुपये की जरूरत पड़ सकती है. इसमें ऑफिस, लैपटॉप, वेबसाइट, मार्केटिंग और तकनीकी विशेषज्ञों की फीस शामिल होगी. अगर शुरुआत छोटे स्तर पर की जाए तो लागत इससे भी कम रखी जा सकती है. कमाई का मॉडल काफी अलग है. हर फैक्ट्री से एकमुश्त कंसल्टेंसी फीस ली जा सकती है. इसके अलावा हर माह रिटेनर, ऑडिट फीस, ट्रेनिंग और डॉक्यूमेंटेशन सर्विस से नियमित इनकम बनाई जा सकती है. एक मध्यम लेवल की कंसल्टेंसी हर महीने कई लाख रुपये का कारोबार करा सकती है. अगर उसके पास पर्याप्त औद्योगिक ग्राहक होंतो. सरकार MSME के लिए ऊर्जा दक्षता, गुणवत्ता सुधार और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी कई योजनाएं चलाती है. पात्रता योजना के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. आवेदन सामान्यतः संबंधित मंत्रालय, राज्य उद्योग विभाग, MSME मंत्रालय के पोर्टल या जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से किया जाता है. आवेदन के समय UDYAM Registration, PAN, GST (यदि लागू हो), बैंक विवरण और परियोजना से जुड़े दस्तावेज मांगे जा सकते हैं.

AI आधारित सप्लाई चेन डेटा एनालिटिक्स स्टार्टअप

FICCI की विभिन्न इंडस्ट्री चर्चाओं और भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े रिसर्च में यह बात लगातार सामने आई है कि कंपनियां अब डेटा आधारित सप्लाई चेन मैनेजमेंट को तेजी से अपना रही हैं. सिर्फ माल पहुंचाना ही काफी नहीं है, बल्कि मांग का अनुमान, इन्वेंट्री नियंत्रण और लागत कम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण बन गया है. यहीं से एक नया बिजनेस अवसर दिखाई देता है. अगर आपके पास डेटा एनालिटिक्स, AI टूल्स या बिजनेस इंटेलिजेंस की समझ है तो आप Supply Chain Analytics Service शुरू कर सकते हैं. इसमें छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए डैशबोर्ड, डिमांड फोरकास्ट, इन्वेंट्री रिपोर्ट, खरीद योजना और लॉजिस्टिक्स विश्लेषण तैयार किया जाता है.

सिर्फ 8 से 20 लाख रुपये में हो सकती है इसकी शुरुआत

इस कारोबार की शुरुआत 8 से 20 लाख रुपये में की जा सकती है. मुख्य खर्च सॉफ्टवेयर लाइसेंस, क्लाउड सर्वर, डेवलपर्स, डेटा विशेषज्ञ और मार्केटिंग पर आता है. कई उद्यमी SaaS मॉडल अपनाकर शुरुआती लागत को भी कम कर रहे हैं. कमाई का तरीका भी काफी मजबूत है. कंपनियों से मासिक सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. इसके अलावा कस्टम रिपोर्ट, AI मॉडल डेवलपमेंट, ERP इंटीग्रेशन और ट्रेनिंग के लिए अलग फीस ली जर सा सकती है. अगर आपका ग्राहक लंबे समय तक जुड़े रहें तो इनकम लगातार बढ़ती रहती है.इसमें आपको Startup India Recognition, DPIIT मान्यता, CGTMSE के जरिये बिना चार्ज के मदद मिल सकती है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement