Advertisement

Business Idea: नौकरी से हो गये हैं परेशान तो घर बैठे शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, पहले ही दिन से होगी तगड़ी कमाई!

जब आप अपने बिजनेस के बारें में सोचते हैं तो दिमाग में आता है. दिमाग में फंड से लेकर मार्केट और टाइम कैस मैनेज करेंगे. ऐसे तमाम सवाल आते हैं, लेकिन कुछ ऐसे बिजनेस भी हैं, जिन्हें आप घर बैठे या नौकरी करते हुए कर सकते हैं. इनमें पहले ही दिन से कमाई शुरू हो जाएगी.

Latest News
Business Idea: नौकरी से हो गये हैं परेशान तो घर बैठे शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, पहले ही दिन से होगी तगड़ी कमाई!

Credit Image-AI

Add DNA as a Preferred Source

आज के समय में ज्यादातर लोग 9 से 5 की नौकरी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन कोई रास्ता न होने की वजह से मजबूरन इसी साइकल से बंधे हुए हैं. बहुत से लोग नौकरी पर ही निर्भर है. नौकरी बिना छोड़े कुछ काम की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी बिना नौकरी छोड़े और घर बैठे काम की तलाश कर रहे हैं तो ये 5 ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें आप घर बैठे या नौकरी करते हुए ही कम पैसे से शुरू कर सकते हैं, ये बिजनेस कुछ ही दिन में आपकी तगड़ी कमाई करा सकते हैं. 

खास बात यह है कि अब अपना काम शुरू करने के लिए आपको लाखों रुपये का फंड या बड़ा ऑफिस नहीं चाहिए. थोड़ी सी समझदारी और सही दिशा के साथ आप अपने घर के एक छोटे से कमरे से ही शानदार बिजनेस खड़ा कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 होम बेस्ट बिजनेस आइडियाज जो न सिर्फ आपको मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाएंगे, बल्कि आपकी इनकम को भी बढ़ा देंगे. 

डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और फ्रीलांसिंग

अगर आपके पास लिखने, डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट की कला है, तो आपको किसी दफ्तर के केबिन की जरूरत नहीं है. आज हर छोटी-बड़ी कंपनी को ऑनलाइन दिखने के लिए कंटेंट की जरूरत है. शुरुआती महीनों में ही आप फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए 30,000 से 50,000 रुपये आसानी से कमा सकते हैं. अनुभव बढ़ने पर यह आंकड़ा लाखों में पहुंच जाता है.

क्लाउड किचन

अगर आपको खाना पकाने का शौक है, तो यह हुनर आपको हर महीने मोटी कमाई करा सकता है. इसके लिए आपको घर से बाहर भी नहीं जाना होगा. आज के समय में लोग बाहर के भारी खाने की जगह घर के बने शुद्ध और हाइजीनिक खाने को तरजीह दे रहे हैं. ऐसे में आप क्लाउड किचन खोलकर स्वैगी, जोमैटो या लोकल डिलीवरी ऐप्स से जुड़ सकते हैं. इससे आप महीने के 40,000 से 80,000 रुपये तक बचा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. 

ऑनलाइन ट्यूशन और कंसल्टिंग

शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का बाजार कभी बंद नहीं होता. अगर आप किसी विषय में माहिर हैं. चाहे वह मैथ्स हो, कोडिंग हो, या फिर योग और फिटनेस, तो आप ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं. दुनिया भर के छात्रों को पढ़ाकर आप प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं. घर बैठे महीने की कमाई 50,000 रुपये के पार जा सकती है.इसके लिए आपको सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी. 

री-सेलिंग और ई-कॉमर्स बिजनेस

अगर आप अपना खुद का प्रोडक्ट नहीं बनाना चाहते, तो री-सेलिंग सबसे बेहतरीन विकल्प है. Meesho, GlowRoad जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए आप कपड़े, हैंडिक्राफ्ट्स या होम डेकोर का सामान बिना खुद स्टॉक किए बेच सकते हैं. इसके लिए सही प्रोडक्ट चुनकर आप अच्छा खासा मार्जिन भी कमा सकते हैं. इसमें आपको 25,000 से 60,000 रुपये तक आसानी से मिल सकते हैं. 

हाथ से बने प्रोडक्ट्स ट्रेंड में है इको-फ्रेंडली

आजकल केमिकल-फ्री साबुन, सुगंधित मोमबत्तियां, ऑर्गेनिक मसाले और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है. इन्हें आप घर बैठे बनाने के साथ ही सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और अन्य ई कॉमर्स साइट की मदद से बेच सकते हैं. इनमें 40 से 60 प्रतिशत तक प्रॉफिट आता है, जो आपको अमीर बना देगा. 

साइड-हसल' से फुल-टाइम मालिक बनने का सीक्रेट

ज्यादातर लोग नौकरी छोड़ते ही पैनिक मोड में आ जाते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि नौकरी छोड़ते ही तुरंत फुल-टाइम बिजनेस में कूदने की बजाय, पहले 3 से 6 महीने इसे एक 'साइड-हसल' की तरह चलाएं, जब इस बिजनेस से आपकी महीने की कमाई नौकरी की सैलरी के 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंचने लगे, तब पूरी तरह स्विच करें. यह तरीका आपको मानसिक और वित्तीय सुरक्षा दोनों देता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement