Advertisement

Budget 2022: ख़ास मोबाइल ऐप की मदद से हिंदी और इंग्लिश में पढ़ सकेंगे बजट, यहां से करें डाउनलोड

इस बार का बजट बहुत खास माना जा रहा है. इस बजट को जनता के लिए आसान बनाने की खातिर एक स्पेशल ऐप भी लांच किया जा रहा है.

Budget 2022: ख़ास मोबाइल ऐप की मदद से हिंदी और इंग्लिश में पढ़ सकेंगे बजट, यहां से करें डाउनलोड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2022-23 के लिए बजट सत्र (Union Budget 2022) पेश होने में अब महज 3 दिन ही बचे हैं. इस बार के बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें हैं. आम जनता बजट पढ़ सके इसके लिए सरकार एक खास ऐप लेकर आई है.

1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट (Union Budget 2022) पेश करेंगी. बजट पेश होने के बाद आम लोग इसे अपने मोबाइल पर हिंदी या अंग्रेज़ी में पढ़ पाएंगे. सरकार द्वारा लाए गए बजट स्पेशल ऐप का नाम यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Union Budget Mobile App) है.  इस पर आपके लिए बजट से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी.

यहां से पढ़ें:  इन Cryptocurrencies ने कभी करवाई थी शानदार कमाई, जानिए आज क्या है कीमत

कहां से डाउनलोड कर सकते हैं ऐप

यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसे http://indiabudget.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. अगर आप एंड्रॉयड फोन यूजर हैं तो इसे आप गूगल प्ले स्टोर और अगर आईफोन यूजर हैं तो ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

बजट से जुड़ी अहम परंपरा 

इस बार का बजट इसलिए भी खास है कि बजट से जुड़ी अहम परंपरा ‘हलवा सेरेमनी’ इस बार नहीं होगी. कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण हलवा सेरेमनी नहीं करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि इस दौरान मिठाई बांटकर बजट की फाइनल प्रक्रिया शुरू की गई है. 
सभी सेक्टर्स के कारोबारी अलग-अलग तरीके से बजट से उम्मीद लगाए हुए हैं. कारोबारी बजट से उम्मीद जता रहे हैं कि यह कुछ ऐसा हो जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिल सके और कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले.

यहां से पढ़ें:  Tata Group के इस शेयर में करें निवेश, मिल सकता है अच्छा मुनाफा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement