Advertisement

Best Stock: 150 रुपये से कम दाम वाले इस शेयर में करें इन्वेस्टमेंट, हो सकता है बड़ा मुनाफा

कल यानी कि बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. इस दौरान एक्सपर्ट ने इस शेयर में इन्वेस्ट करने की सलाह दी है.

Best Stock: 150 रुपये से कम दाम वाले इस शेयर में करें इन्वेस्टमेंट, हो सकता है बड़ा मुनाफा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. इस तेजी में इन्वेस्टर्स ने अच्छा खासा मुनाफा कमाया. अगर आप भी शेयर बाजार में स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं और ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की राय पर खरीदारी कर सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने शेयर बाजार में तेजी के दौरान कमाई करने के लिए  DCM Shriram Industries को खरीदने की सलाह दी है.

DCM Shriram Industries

डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज (DCM Shriram Industries) केमिकल, FMCG जैसे क्षेत्र में काम करती है. कंपनी का मार्केट वैल्यू 909 रुपये का है. डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज की स्थापना 1932 में हुई थी. 

DCM Shriram Industries में खरीदारी

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने शेयर बाजार में खरीदारी के लिए DCM Shriram Industries को बेहतर माना है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि सरकार ने Drone Policy 2021 को लागू किया है. इस पॉलिसी का फायदा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को मिलेगा. साल 2018 से सरकार की तरफ से इस कंपनी को आर्डर मिल रहा है. फिलहाल इसका शेयर 111.80 रुपये पर बना हुआ है और एक्सपर्ट्स ने इसका 150 टारगेट प्राइस रखा है.

DCM Shriram Industries के फंडामेंटल्स 

मिली जानकारी के मुताबिक DCM Shriram Industries के शेयर वैल्यूएशन के लिहाज से काफी सस्ते हैं. कंपनी में प्रोमोटर की हिस्सेदारी 50 फीसदी है. एक्सपर्ट के मुताबिक शॉर्ट टर्म के लिए इस शेयर में पैसा लगाया जा सकता है. पिछले तीन महीने में इस शेयर ने करीब 30 फीसदी, इस साल अब तक 127 फीसदी और पिछले एक साल में 130 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें:  Multibagger Stock : यह स्टॉक 5.75 रुपये से 7,107.55 पर पहुंचा, निवेशकों की हुई चांदी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement