बिजनेस
Bank Strike: शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद अगले दो दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. ऐसे में जरूरी काम आज ही निपटा लें
डीएनए हिंदीः बैंक से जुड़ा अगर कोई कोई जरूरी काम है तो उसे आज ही निपटा लें. शनिवार से लगातार चार दिन बैंक बंद रह सकते हैं. दरअसल शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश (Weekly Closing Day) है. इसके बाद सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल (Bank Strike) पर जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा सकता है.
दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी यूनियन ने 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. इससे बैंकों में कामकाज प्रभावित रह सकता है. कर्मचारी बैंकों को निजीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं. बैंक अधिकारियों का कहना है कि इन चार दिनों तक बैंक में काम नहीं होगा तो बैंक के एटीएम भी खाली हो सकते हैं.
बैंकों के निजीकरण के विरोध में होगी हड़ताल
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अनुसार भारतीय बैंक संघ (IBA) ने उसे सूचित किया है कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने नोटिस देकर देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले के बारे में जानकारी दी है. एसबीआई के मुताबिक हड़ताल के दौरान भी सभी शाखाओं में सामान्य कार्य सुचारू रहे इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है. हालांकि कुछ हद तक बैंकिंग कार्य प्रभावित होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.