Advertisement

August Bank Holidays: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगस्त का महीना मतलब त्योहारों का महीना. स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन, जनमाष्टमी जैसे त्योहार अगस्त में ही आते हैं. त्योहारों और रेगुलर बैंक हॉलिडेज़ को मिलाकर इस महीने पूरे 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.

Latest News
August Bank Holidays: अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday News

Add DNA as a Preferred Source

Bank Holiday in August 2025: त्योहारों का महीना यानी अगस्त का महीना आ चुका है. इस महीने स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन, जनमाष्टमी, तीज, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. इस वजह से बैंक, स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों की भरमार होने वाली है. त्योहार और रेगुलर हॉलिडेज़ मिलाकर इस महीने बैंक 15 दिन बंद रहेंगे.

Regular Holidays in August

बैंकों में हर रविवार को सामान्य अवकाश होता है. इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी होती है. इस महीने 5 रविवार पड़ रहे हैं. इस हिसाब से इस महीने बैंकों में 7 सामान्य अवकाश होंगे. बैंकों में 3 अगस्त, 9 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त और 31 अगस्त को रेगुलर हॉलीडे होंगे.

Festival Holiday List

8 अगस्त को सिक्किम में Tendong Lho Rum Faat त्योहार की छुट्टी रहेगी.

13 अगस्त को मणिपुर में पैट्रिअट्स डे की छुट्टी रहेगी.

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पूरे देश में रहेगी. 

16 अगस्त को ज्यादातर राज्यों में जनमाष्टमी की छुट्टी रहेगी.

19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के मौके पर त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

25 अगस्त को श्रीमांत शंकरदेव की तिरुभव तिथि के मौके पर असम में बैंक बंद रहेंगे.

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

28 अगस्त को गोवा और ओडिशा में नुआखाई की छुट्टी रहेगी.

अतिरिक्त छुट्टियां

इनके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में तीज की ऑप्शनल छुट्टी दी जा सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Advertisement
Advertisement

Advertisement