Advertisement

Bank Alert: बैंक में कम पैसे रखने वाले सावधान! हो सकता है 4 लाख रुपये का घाटा

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस होना अनिवार्य कर दिया गया है.

Bank Alert: बैंक में कम पैसे रखने वाले सावधान! हो सकता है 4 लाख रुपये का घाटा

SBI recruitment 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में कई ऐसे लोग हैं जिनके बैंक में खाते तो हैं लेकिन उन्होंने मिनिमम बैलेंस की सीमा को मेंटन नहीं कर रखा है. ऐसे में अगर आप भी अक्सर बैंक अकाउं (Bank Account) में कम बैलेंस रखते हैं तो यह आपके लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि आपकी कम पैसे रखने की आदत आपको 4 लाख रुपये की आर्थिक चपत दे सकती है. इसलिए Bank Alert की खबर पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए.

क्या होगी रिन्यू कराने की तारीख

दरअसल, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) को र‍िन्‍यू कराने की तारीख आ गई है. ऐसे में मिनिमम बैलेंस की अहमियत बढ़ गई है. सरकार की इन दोनों योजनाओं को सालाना आधार पर र‍िन्‍यू कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 मई है. अगर आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं है और इन दोनों योजनाओं का र‍िन्‍यूअल नहीं हुआ तो हो सकता है आपको 4 लाख रुपये का बीमा नहीं म‍िलेगा. 

क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में क‍िसी भी कारण से होने वाली मृत्‍यु के लिए कवरेज द‍िया जाता है. 18 से 50 साल की उम्र के बीच वाले इस योजना से जुड़ सकते हैं. 50 वर्ष की उम्र से पहले इसमें शामिल और प्रीमियम का भुगतान करने पर आपके जीवन का जोखिम 55 वर्ष की उम्र तक कवर हो सकेगा.

ऑटो डेब‍िट होगा प्रीम‍ियम

सरकार की इस योजना के तहत आप 330 रुपये प्रति वर्ष के सालाना भुगतान पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्राप्‍त कर सकते हैं. इसका रजिस्ट्रेशन आप बैंक की शाखा / बीसी प्‍वाइंट या डाकघर में जाकर करा सकते हैं. योजना में प्रीम‍ियम आपके अकाउंट से ऑटो डेब‍िट हो जाता है.

'लोग बोलते थे लड़की से बॉक्सिंग करवा रहे हो, इसकी शादी करवा दो'- Nikhat Zareen

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

वहीं बात अगर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में क‍िसी दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता के लिए कवरेज द‍िया जाता है. इस योजना में आप 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की उम्र तक जुड़ सकते हैं. इसके तहत दुर्घटना में मौत होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक दिव्यांगता के मामले में 1 लाख रुपये का प्रावधान है. इस योजना का सालाना प्रीम‍ियम 12 रुपये है. इस तरह दोनों का प्रीम‍ियम कुल 242 रुपये होता है.

Adani Group के नाम ने बढ़ाई इन शेयर की रफ्तार, निवेशकों को हुआ मोटा मुनाफा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement