Advertisement

Anil Ambani की कंपनी पर लगे प्रतिबंध, SEBI ने की बड़ी कार्रवाई

सेबी ने अगले आदेश तक के लिए अनिल अंबानी की कंपनी समेत तीन अन्य व्यक्तियों पर बाजार में प्रतिबंध लगा दिया है.

Anil Ambani की कंपनी पर लगे प्रतिबंध, SEBI ने की बड़ी कार्रवाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक समय ऐसा था जब अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने बाजार में खूब धूम मचाई थी और मुनाफे की झड़ी लगा दी थी लेकिन वो सब अब एक पुरानी बात हो गई है. भारतीय बाजार के पूर्व दिग्गज अनिल अंबानी बुरे दिन अब से गुजर रहे हैं. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) द्वारा उन पर कड़ी कार्रवाई की गई है. 

सेबी की बड़ी कार्रवाई 

दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे अनिल अंबानी पर कार्रवाई करते हुए सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (Reliance Home Finance Limited) पर प्रतिबंध लगा दिया है. खबरों के मुताबिक सेबी ने शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कंपनी से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. 

मुश्किल में है कंपनी 

गौरतलब है कि अनिल अंबानी की प्रतिबंधित कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर भारी दबाव में हैं. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर का भाव 1.40 फीसदी गिरावट के साथ 4.93 रुपए था. वहीं कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 238.89 करोड़ रुपए है. 

 वहीं अपने आदेश में सेबी ने अनिल अंबानी की कंपनी को प्रतिबंधित करने के मुद्दे पर कहा, "यूनिट्स को सेबी के साथ रजिस्टर्ड किसी भी मध्यस्थ, किसी भी सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी या किसी भी सार्वजनिक कंपनी के कार्यवाहक निदेशकों/प्रवर्तकों के साथ खुद को संबद्ध करने पर रोक लगी है. यह पाबंदी अगले आदेश तक के लिए है.”

यह भी पढ़ें- Blockchain Technology से रुकेगी फेक बिलिंग, जीएसटी चोरी

कौन है अन्य तीन

अनिल अंबानी के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों की बात करें तो इसमें अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह शामिल है जिन पर सेबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Maqbool Bhat की बरसी पर नहीं बंद हुआ कश्मीर, सड़कों पर दिखी रौनक और बाजार भी खुले

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement