Advertisement

इस बैंक के ग्राहक ध्यान दें! बदल गए हैं IFSC और MICR कोड, लेन-देन में हो सकती है समस्या

विलय के कारण बैंक का IFSC कोड बदल गया है और अब एक मार्च से चेक बुक भी मान्य नहीं होगी.

इस बैंक के ग्राहक ध्यान दें! बदल गए हैं IFSC और MICR कोड, लेन-देन में हो सकती है समस्या
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार ने दो बैंकों के विलय का ऐलान किया है ऐसे में जल्द ही लक्ष्मी विलास बैंक का विलय डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) में हो जाएगा. ऐसे में IFSC कोड कई जरूरी चीजें बदल जाएंगी. ऐसे में यदि आपका भी इस बैंक में अकाउंट है तो यह खबर आपके बेहद काम की है क्योंकि नए नियम कल यानी 28 फरवरी से लागू भी हो जाएंगे. 

नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक 

दरअसल सरकार के निर्णय के बाद होने वाले विलय के तहत 28 फरवरी से लक्ष्मी विलास बैंक के IFSC कोड बदल जाएंगे. इसकै चलते मार्च में इस बैंक की पुरानी चेक बुक नहीं चलेगी. डीबीएस बैंक इंडिया लिमिडेट के‌ साथ विलय के बाद लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के नाम से जाने जाने वाले बैंक के सभी ब्रांचो के IFSC और MICR कोड में बदलाव हो गया है. 28 फरवरी, 2022 से सभी पुराने IFSC codes बदल जाएंगे.

कैसे चेक करें अपडेटेड IFSC कोड 

बैंक ने कहा है कि थर्ड पार्टी को जारी किए गए सभी वर्तमान चेक को 28 फरवरी के पहले नए चेक से बदला जाना चाहिए. 28 फरवरी के बाद पुराने MICR कोड वाले किसी भी चेक को नहीं स्वीकार किया जाएगा. ऐसे में 1 मार्च से ग्राहकों को NEFT/RTGS/IMPS के जरिए पैसा ट्रांसफर के लिए नए DBS IFSC code की जरुरत होगी. 

यह भी पढ़ें- Viral Video: सचिन तेंदुलकर ने फिर जीता फैंस का दिल, ऐसे बचाई घायल पक्षी की जान

बैंक ने बताया है कि नए IFSC कोड और MICR कोड की पूरी सूची www.lvbank.com/view-new-ifsc-details.aspx पर देखी जा सकती है. आपकों बता दें कि 94 साल पुराने लक्ष्मी विलास बैंक को सिंगापुर के डीबीएस बैंक की भारतीय शाखा के साथ विलय कर दिया गया है. यह विलय 27 नवंबर, 2020 से प्रभावी हो चुका है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें- EPFO Alert: अगर भूल गए हैं UAN नबंर तो भी देख सकते हैं PF बैलेंस, जानिए कैसे

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement