Advertisement

3 Trillion पर पहुंचने के बाद Apple को लगा बड़ा झटका, शेयर्स में आई गिरावट

Apple सोमवार को तीन ट्रिलियन डॉलर के शीर्ष पर पहुंची थी लेकिन एक दिन बाद ही उसके शेयर्स में बड़ी गिरावट देखी गई है.

3 Trillion पर पहुंचने के बाद Apple को लगा बड़ा झटका, शेयर्स में आई गिरावट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिग्गज Smartphone निर्माता कंपनी Apple कल ही 3 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी थी लेकिन एक दिन में ही कंपनी इस आंकड़े से नीचे आ गई और कंपनी के शेयर्स में भारी गिरावट देखी गई है जिसके बाद से इसका मार्केट कैपिटल घट गया है और कंपनी अपने तीन ट्रिलियन वाले रिकॉर्ड से नीचे आ गई है. हालांकि कंपनी का मार्केट कैपिटल करीब 2.95 लाख करोड़ का है. 

शेयर्स में आई गिरावट 

दरअसल,iPhone और iPad से लेकर मैकबुक बनाने वाली कंपनी Apple के शेयर्स सोमवार को तेजी से उसके मार्केट कैपिटल के आंकड़े को तीन ट्रिलियन डॉलर तक ले गए थे लेकिन दूसरे दिन ही उसे बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को Apple के शेयरों में गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैपिटल घटकर अब 2. 95 लाख करोड़ हो गया है. मंगलवार को नैस्डेक पर Apple के शेयर्स 1.27% टूटकर 179.70 डॉलर पर बंद हुए हैं.

दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ा

गौरतलब है कि तीन ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनने के साथ ही Walmart, Disney, Netflix, Nike, Coca-Cola , कॉमकास्ट, MacDonalds, जैसी विश्व की दिग्गज कंपनियों की तुलना में Apple का मार्केट कैपिटल शीर्ष पर पहुंच गया था. आपकों बता दें कि Apple का कैपिटल कई देशों की GDP से भी ज्यादा हो गया था. 

तेजी से बनाई बढ़त

ध्यान देने वाली बात ये है कि Apple कंपनी की शुरुआत 1976 में हुई थी और यह अगस्त 2018 में एक ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंची थी. इसके बाद से ही कंपनी का ग्राफ सबसे तेजी से ऊपर चढ़ा. दो साल में ही कंपनी की मार्केट वैल्यू दो ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गई. वहीं दो से तीन ट्रिलियन तक पहुंचने में कंपनी को सिर्फ 16 महीने और 15 दिन लगे, हालांकि कंपनी को अगले ही दिन शेयर्स के गिरने से एक बड़ा झटका भी लगा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement