Advertisement

IPO लिस्ट होते ही PhysicsWallah ने रचा इतिहास,इस अनोखे कारनामे को दिया अंजाम...

फिजिक्सवाला आईपीओ का शेयर बाजार में पदार्पण ग्रे मार्केट में उम्मीदों से बेहतर रहा, शेयर्स ने इसलिए भी इतिहास रचा है क्योंकि पूर्व में लगभग 13 प्रतिशत लिस्टिंग लाभ की उम्मीद थी.

Latest News
IPO लिस्ट होते ही PhysicsWallah ने रचा इतिहास,इस अनोखे कारनामे को दिया अंजाम...
Add DNA as a Preferred Source

बीते कुछ वक़्त से ट्रेडिंग में इंटरेस्ट रखने वाले लोग फ़िज़िक्सवाला के शेयरों के मार्किट डेब्यू के इंतजार में थे. उम्मीद जताई जा रही थी कि जब भी यह शेयर बाजार में आएगा तो तहलका मचाएगा. पूर्व में लगाए गए तमाम कयास सही साबित हुए हैं. बाजार में आने के साथ जैसा इन शेयर्स का 'हिसाब-किताब' रहा माना यही जा रहा है कि कयास महज अफवाह नहीं थे.

फ़िज़िक्सवाला के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाज़ार में शानदार शुरुआत की और अपने आईपीओ मूल्य से 33 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए. 

11-13 नवंबर के बीच प्राथमिक बाज़ार में इस निर्गम को लगभग दोगुना अभिदान मिला.  फ़िज़िक्सवाला के शेयर एनएसई पर 145 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो इसके निर्गम मूल्य से 33.03 प्रतिशत अधिक है. बता दें कि आईपीओ का मूल्य दायरा 103-109 रुपये प्रति शेयर था.

बीएसई पर, कंपनी के शेयर 143.10 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो 31.28 प्रतिशत अधिक है. शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 40,922.20 करोड़ रुपये हो गया.

फ़िज़िक्सवाला के आईपीओ का शेयर बाज़ार में आगमन ग्रे मार्केट में उम्मीदों से बेहतर रहा, जहां लगभग 13 प्रतिशत लिस्टिंग लाभ की उम्मीद थी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement