Advertisement

Petrol-Diesel के बाद घरेलू LPG भी हुई महंगी, अब इस कीमत पर मिलेगा Gas Cylinder

आज से बढ़े हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम लागू होंगे. वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों की बढ़ी हुई कीमतें भी प्रभावी हो गई हैं.

Petrol-Diesel के बाद घरेलू LPG भी हुई महंगी, अब इस कीमत पर मिलेगा Gas Cylinder
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 137  दिन के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price Rise) में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि कीमतों में मात्र 80 पैसे का ही इजाफा किया गया है लेकिन खास बात यह है कि थोक में इन तेलों की कीमतों में इजाफा हो गया है. वहीं महंगाई की इस मार के बीच आज आम आदमी को दोहरा झटका लगा है क्योंकि आज से बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें लागू होंगी और आज ही एलपीजी के घरेलू सिलेंडरों (LPG Cylinder) की कीमत में भी लंबे समय बाद बढ़ोतरी की गई है. 

घरेलू गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी 

पेट्रोल डीजल के साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. जानकारी के मुताबिक नई कीमत आज (मंगलवार) से लागू होंगी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं. आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 से बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है.

लंबे वक्त से नहीं बढ़े थे दाम 

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में 137 दिनों बाद 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है. ठीक इसी प्रकार घरेलू गैस की कीमतों में अक्टूबर के बाद पहली बार इतने दाम बढ़ाए गए हैं लेकिन इन दोनों के दामों में एक साथ हुई बढ़ोतरी लोगों के लिए एक बड़ा झटका है. वहीं खास बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 50 रुपये की बड़ी वृद्धि की गई है.

शहर पुराने दाम बढ़े हुए दाम (रुपये में)
     
मुंबई 899.50 949.50
कोलकाता 926 976
चेन्नई 915.50 965.50
लखनऊ 938.50 980.50
पटना 998 1039.50

यह भी पढ़ें- Boeing 737 की ​कितनी है कीमत, इसमें बैठ सकते हैं एक साथ इतने लोग?

आपको बता दें कि पिछले दो तीन महीनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में तो बड़ी वृद्धि हो रही थी लेकिन इस दौरान अब पहली बार घरेलू गैस पर कीमतों का नया दबाव बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: 137 दिनों बाद आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना हुआ इजाफा

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement