Advertisement

केंद्रीय कर्म‍ियों के लिए Holi से पहले आज आ सकती है बड़ी खुशखबरी, PM मोदी की अध्‍यक्षता में होगा ऐलान!

होली से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचार‍ियों को बड़ी खुशखबरी म‍िलने की उम्‍मीद की जा रही है. सरकार आज महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान क‍िया जा सकता है.

केंद्रीय कर्म‍ियों के लिए Holi से पहले आज आ सकती है बड़ी खुशखबरी, PM मोदी की अध्‍यक्षता में होगा ऐलान!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः केंद्र सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचार‍ियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. मोदी सरकार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होनी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में सरकार की तरफ से महंगाई भत्‍ता (7th Pay Commission DA Hike) बढ़ाने का ऐलान क‍िया जा सकता है. मोदी सरकार बैठक में महंगाई भत्ते के साथ ही महंगाई राहत (Dearness Relief) पर भी मुहर लगा सकती है. अगर सरकार इस पर कोई फैसला लेती है तो महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रत‍िशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है.  

यह भी पढ़ेंः Covid: 12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगेगी Vaccine, बुजुर्गों को दी जाएगी Booster Dose

कैबिनेट ने लगाई मुहर को 34 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता
उम्मीद की जा रही है सरकार इस मामले में आज बड़ा फैसला ले सकती है. फिलहाल महंगाई भत्ता 31 फीसदी है. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद यह बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा. सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्म‍ियों और 65 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः Punjab के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे भगवंत मान, क्या है तैयारियां?

कितना होगा फायदा?
केंद्र सरकार अगर DA बढ़ाने पर फैसला करती है तो यह 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा. ऐसे में कर्मचारियों के खाते में जल्‍द बढ़ी हुई सैलरी और एर‍ियर आएगा. एक उदाहरण के तौर पर समझें तो अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 18 हजार है तो दो महीने के एर‍ियर के रूप में वह 19,346 रुपये हो जाएगा.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement