बिजनेस
Good Financial Habits: जिस तरह खान-पान और सोने-उठने की अच्छी आदतें सेहत दुरुस्त रखती हैं, उसी तरह अच्छी फाइनेंशियल आदतें आपको बड़े आर्थिक झटकों से बचाकर रखती हैं.
Good Financial Habits: समय तेज़ी से बदल रहा है. समय के साथ इकॉनमी भी तेज़ी से बदल रही है. जॉब लॉस-लेऑफ की खबरें आम लगने लगी हैं. ऐसे में खुद को को फाइनेंशियली तैयार रखना ज़रूरी है. ताकि, मुश्किल समय में हड़बड़ाने की जगह आप संयम से काम ले सकें.
जिस तरह खान-पान और समय पर सोने-उठने की अच्छी आदतें सेहत दुरुस्त रखती हैं, उसी तरह अच्छी फाइनेंशियल आदतें बड़े आर्थिक झटकों से बचाकर रखती हैं.
1.कम से कम इतना सेव करके रखें कि आपकी दो महीने की सैलरी आपके अकाउंट में हो. इससे मंथ एंड में होने वाली पैसों के क्रंच से आप बचे रहेंगे.
2. एक इमरजेंसी फंड बनाएं. इस फंड में धीरे-धीरे करके अपनी तीन से 6 महीने तक की सैलरी जमा करके रखें. ये पैसे आड़े वक्त में काम आएंगे.
3. अपनी सैलरी का 5-7 प्रतिशत लग्जरी के लिए रखें. छोटी सी ज़िंदगी है, कुछ पसंद आ जाए तो ले लेने में बुराई नहीं है. पर ये सुनिश्चित करें कि वो आपके लग्जरी बजट से बाहर न जाए.
7 Money Habits That’ll Make You Rich (Not Just ‘Look’ Rich)
— CA Nitin Kaushik (@Finance_Bareek) May 7, 2025
Most people hustle for money.
But the real flex?
Making your money hustle for YOU.
Here are 7 no-nonsense steps to become financially unshakeable:
1. 2 months’ salary saved = No more end-of-month panic.
2.…
4. एक रिटायरमेंट फंड ज़रूर शुरू करें. रिटायर होने पर नौकरी से आराम मिलता है, ज़रूरतों से नहीं. उन ज़रूरतों के लिए किसी पर निर्भर न होना पड़े, इसके लिए ज़रूरी है कि आप रिटायरमेंट फंड तैयार करके रखें.
5. अपनी सैलरी के अलावा किराए से या अगर आप क्रिएटिव हैं तो कुछ बनाकर उसे सेल करके7 पैसिव इनकम जनरेट करें.
6. अपनी सैलरी का 5 से 10 प्रतिशत इनवेस्ट करें. Stocks, SIP, सोना... किसी भी चीज़ में इनवेस्ट कर सकते हैं.
7. कोई भी कर्ज जिस पर आप साल का 7 प्रतिशत से ज्यादा इंटरेस्ट दे रहे हैं, उससे जितनी जल्दी हो सके मुक्ति पा लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.