Advertisement

Silver Import: दुनिया के किन देशों के पास है चांदी का सबसे बड़ा खजाना? जानें किस नंबर पर है भारत

सरकार ने अब चांदी के आयात नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है. DGFT ने एक अहम नोटिफिकेशन जारी करते हुए चांदी के कुछ खास उत्पादों के आयात को 'फ्री' से हटाकर 'प्रतिबंधित' श्रेणी में डाल दिया है. ऐसे में आइए जानें दुनिया के किन देशों में है चांदी का भंडार, भारत किस नंबर पर है...

Abhay Sharma | May 16, 2026, 11:03 PM IST

1.चांदी के आयात पर सरकार सख्त

चांदी के आयात पर सरकार सख्त
1

चांदी के आयात पर सख्ती करते हुए शनिवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है, इसके तहत चांदी के कुछ खास उत्पादों के आयात (Import) को 'फ्री' से हटाकर 'प्रतिबंधित'श्रेणी में डाल दिया है. आइए जानते हैं दुनिया में किन देशों के पास है चांदी का सबसे बड़ा खजाना, भारत किस नंबर पर आता है.  (AI Image)

Advertisement

2.दुनिया के सबसे बड़े चांदी भंडार वाले देश 

दुनिया के सबसे बड़े चांदी भंडार वाले देश 
2

U.S. Geological Survey (USGS) की Mineral Commodity Summaries रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा चांदी का भंडार पेरू के पास है, जहां करीब 1.40 लाख मीट्रिक टन सिल्वर रिजर्व मौजूद है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में लगभग 94 हजार मीट्रिक टन, रूस में 92 हजार मीट्रिक टन, चीन में 70 हजार मीट्रिक टन और पोलैंड में करीब 61 हजार मीट्रिक टन, मेक्सिको के पास लगभग 37 हजार मीट्रिक टन, चिली के पास 26 हजार मीट्रिक टन, अमेरिका में 23 हजार मीट्रिक टन, बोलीविया में 22 हजार मीट्रिक टन है. (AI Image)

3.भारत में कितना है चांदी का भंडार?

भारत में कितना है चांदी का भंडार?
3

इस लिस्ट में भारत का नंबर दसवें स्थान पर आता है, रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 8 हजार मीट्रिक टन चांदी का रिजर्व मौजूद है. भारत दुनिया के प्रमुख सिल्वर रिजर्व वाले देशों में शामिल है. लेकिन,  यह भंडार पेरू, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों के मुकाबले भारत का भंडार काफी कम है. बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चांदी उपभोक्ता देश है. घरेलू मांग और औद्योगिक जरूरतों (इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल) के कारण भारत मुख्य रूप से यूके, हांगकांग और अन्य देशों से चांदी आयात करता है.  (AI Image)

4.भारत के किन राज्यों में सबसे ज्यादा चांदी?

भारत के किन राज्यों में सबसे ज्यादा चांदी?
4

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अपनी वार्षिक घरेलू मांग (लगभग 6,000-7,000 टन) का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है. इसके अलावा भारत की अगर  बात करें तो यहां चांदी का अधिकांश भाग (लगभग 86%) प्राकृतिक अयस्क के रूप में राजस्थान में पाया जाता है और 5% झारखंड में, 3% आंध्र प्रदेश में और 2% कर्नाटक में स्थित है. बताते चलें कि देश में मुख्य रूप से चांदी के लिए कोई स्वतंत्र खदानें नहीं हैं, इसका 90 फीसदी से अधिक हिस्सा जस्ता, लीड और तांबा निकालने की प्रक्रिया में 'उप-उत्पाद' (By-product) के रूप में निकलता है. (AI Image)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement