Advertisement

मुकेश अंबानी के 'समधियों' में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर? जानें अजय पीरामल, रसेल मेहता और वीरेन मर्चेंट की नेट वर्थ

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. उनके समधी भी रुपये-पैसों के मामले में किसी से कम नहीं हैं. आज हम आपको बताएंगे कि मुकेश अंबानी के समधियों में किसकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा है...

Jaya Pandey | Aug 28, 2025, 11:04 AM IST

1.कौन है मुकेश अंबानी का सबसे अमीर समधी?

कौन है मुकेश अंबानी का सबसे अमीर समधी?
1

पिछले कुछ साल में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीनों बच्चों की शादियां हो चुकी हैं. इससे भारत के दूसरे जाने-माने व्यापारिक परिवारों के साथ उनके संबंध मजबूत हुए हैं. आगे हम आपको बताएंगे कि अंबानी परिवार के समधियों का नेटवर्थ कितना है? 

Advertisement

2.मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल का बिजनेस क्या है?

मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल का बिजनेस क्या है?
2

ईशा अंबानी की शादी भारत के उद्योगपति और समाजसेवी पीरामल ग्रुप के अध्यक्ष अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है. पीरामल ग्रुप एक वैश्विक व्यापार समूह है, जिसकी जड़ें फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं और रियल एस्टेट में फैली हुई है. यह 30 देशों में संचालित होती है और 100 से अधिक बाजारों में इसके उत्पाद बेचे जाते हैं.

3.कितनी है अजय पीरामल की नेटवर्थ?

कितनी है अजय पीरामल की नेटवर्थ?
3

अजय पीरामल अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमैन हैं और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के भी प्रेसिडेंट हैं . मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय पीरामल की कुल संपत्ति 34898 करोड़ रुपये आंकी गई है. फोर्ब्स के अनुसार अजय पीरामल की वास्तविक कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर है.

4.क्या करते हैं श्लोका मेहता के पिता?

क्या करते हैं श्लोका मेहता के पिता?
4

2019 में आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से शादी की. उनके दो बच्चे बेटा पृथ्वी और बेटी वेदा है. श्लोका मेहता रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं. रसेल मेहता रोज़ी ब्लू (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और जेम एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष हैं. 

5.कितनी है मेहता परिवार की नेटवर्थ?

कितनी है मेहता परिवार की नेटवर्थ?
5

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेहता परिवार की कुल संपत्ति लगभग 1,844 करोड़ रुपये है. वहीं उनकी कंपनी रोज़ी ब्लू इंडिया का 2022 में राजस्व 5,599 करोड़ रुपये था.

6.क्या करते हैं वीरेन मर्चेंट?

क्या करते हैं वीरेन मर्चेंट?
6

वहीं साल 2025 अनंत अंबानी ने हेल्थकेयर इंडस्ट्री के दिग्गज वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी की. वीरेन मर्चेंट हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने अभिनव दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध एक अग्रणी कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और उपाध्यक्ष हैं. 

7.कितनी है वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ?

कितनी है वीरेन मर्चेंट की नेटवर्थ?
7

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वीरेन मर्चेंट की अनुमानित कुल संपत्ति 755 करोड़ रुपये है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement