Advertisement

1 प्लेन से शुरू हुई IndiGo कैसे बनी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी, जानें कौन हैं इसके मालिक

Indigo Flight Crisis: इंडिगो इस समय बड़े ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. बीते पांच दिन में एयरलाइंस की 1700 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. जिसकी वजह से हजारों यात्री परेशान हैं. एयरपोर्ट पर भी लंबी-लबीं लाइनें लगी पड़ी हैं.

रईश खान | Dec 06, 2025, 06:45 PM IST

1.इंडिगो की हर रोज कितनी फ्लाइट्स उड़ती हैं?

इंडिगो की हर रोज कितनी फ्लाइट्स उड़ती हैं?
1

इस संकट की वजह से इंडिगो की साख को काफी नुकसान हो रहा है. साथ ही उसको घाटा भी हो रहा है. क्योंकि इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है. जिसकी 96 घरेलू, 44 अंतराष्ट्रीय समेत 2700 फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरती हैं.

Advertisement

2.कौन हैं इंडिगो को मालिक?

कौन हैं इंडिगो को मालिक?
2

इंडिगो पर आए संकट के बीच लोग इस एयरलाइन के मालिक के बारे में जानना चाहते हैं. इडिगो के को-फाउंडर राहुल भाटिया हैं, जो कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं.

3.आसमान पर कब्जा करना नहीं था आसान

आसमान पर कब्जा करना नहीं था आसान
3

IndiGo की शुरुआत साल 2005 में हुई थी. राहुल भाटिया ने अपने दोस्त राकेश गंगवाल के साथ इसकी स्थापना की थी. उस समय आसमान में एयर इंडिया और जेट एयरवेज की धमक थी. इंडिगो का आसमान पर कब्जा करना आसान नहीं था.

4.दो दोस्तों का अनुभव आया काम

दो दोस्तों का अनुभव आया काम
4

राहुल भाटिया उस समय बिजनेस और एविएशन सर्विसेज समझने के लिए जाने जाते थे. जबकि गंगवाल के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर US एयरवेस और यूनाइटेड एयरलाइन्स जैसी बड़ी कंपनियों का अनुभव था.

5.इन सुविधाओं से जीता भरोसा

इन सुविधाओं से जीता भरोसा
5

राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने एक प्लेन ने इंडिगो की शुरुआत की. समय पर उड़ान भरना, किराया कम रखना और बिना झंझट के 24×7 सर्विस देना कंपनी के लिए सबसे फायदेमंद साबित हुआ. जिसकी वजह से यात्रियों का इंडिगो पर विस्वास बढ़ता गया.

6.किंगफिशर एयरलाइन भी थी चुनौती

किंगफिशर एयरलाइन भी थी चुनौती
6

उस समय विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइन को लॉन्च करके आसमान में उड़ता 5 स्टार होटल बना दिया था. इतने कॉम्प्टीशन के बावजूद IndiGo ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया और कुछ ही सालों में 'किंग ऑफ एयरलाइंस' बन गई.

7.राहुल भाटिया की नेटवर्थ

राहुल भाटिया की नेटवर्थ
7

इंडिगो के सह-संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया की नेटवर्थ लगभग 10 अरब डॉलर (लगभग 84 हजार करोड़ रुपये) है. उनकी संपत्ति में मुख्य रूप से इंटरग्लोब एविएशन में उनकी हिस्सेदारी शामिल है.

8.कितने पढ़े-लिखे हैं राहुल भाटिया

कितने पढ़े-लिखे हैं राहुल भाटिया
8

18 दिसंबर 1955 को दिल्ली जन्मे राहुल भाटिया के पिता कपिल भाटिया ने 1964 में एयरलाइन एजेंसी दिल्ली एक्सप्रेस से शुरू की थी. उस समय राहुल भाटिया स्कूली पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू, कनाडा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement