Advertisement

भारत के किस राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा पेट्रोलखोर? UP-Bihar नहीं, ये छोटा स्टेट नंबर 1

भारत में राज्यों के पेट्रोल की खपत और प्रति व्यक्ति इस्तेमाल का पैटर्न अलग-अलग है. जैसे सबसे ज्यादा पेट्रोल खपाने वाले राज्यों में यूपी, महाराष्ट्र जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य आते हैं. लेकिन प्रति व्यक्ति पेट्रोल फूंकने के मामले में गेम बदल जाता है. इस मामले में गोवा सबसे आगे है.

Kusum Lata | May 14, 2026, 02:55 PM IST

1.गोवा के लोग सबसे ज्यादा फूंकते हैं पेट्रोल

गोवा के लोग सबसे ज्यादा फूंकते हैं पेट्रोल
1

प्रति व्यक्ति पेट्रोल खपत के मामले में गोवा सबसे आगे है. यहां एक दिन में 100 लोगों में करीब 52 लीटर पेट्रोल की खपत होती है. यानी एक दिन में एक व्यक्ति आधा लीटर से थोड़ा ज्यादा पेट्रोल का इस्तेमाल करता है. फोटो- कैन्वा

Advertisement

2.भारत में कितना है प्रति व्यक्ति पेट्रोल खपत का एवरेज

भारत में कितना है प्रति व्यक्ति पेट्रोल खपत का एवरेज
2

पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के डेटा के मुताबिक, हर 100 लोगों में पेट्रोल की खपत का नेशनल एवरेज 10.4 लीटर है. यानी एक दिन में एक व्यक्ति के करीब 104 ML पेट्रोल इस्तेमाल करने का एवरेज है. इस तरह गोवा का प्रति व्यक्ति एवरेज देश के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है. फोटो- कैन्वा

3.गोवा में क्यों होती है पेट्रोल की इतनी खपत?

गोवा में क्यों होती है पेट्रोल की इतनी खपत?
3

गोवा भारत का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है. यहां सालभर बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स पहुंचते हैं. यहां घूमने के लिए टूरिस्ट टैक्सी, रेंटल बाइक या फिर पर्सनल गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. इस वजह से यहां तेल की खपत ज्यादा होती है. दूसरा बड़ा कारण ये है कि गोवा की आबादी कम है, ऐसे में कुल प्रति व्यक्ति खपत ज्यादा नज़र आती है. यानी पेट्रोल की खपत टूरिस्ट करते हैं, लेकिन आंकड़ों में गोवा की प्रति व्यक्ति खपत बढ़ जाती है.फोटो- कैन्वा
 

4.डीज़ल की प्रति व्यक्ति खपत सबसे ज्यादा कहां होती है?

डीज़ल की प्रति व्यक्ति खपत सबसे ज्यादा कहां होती है?
4

भारत में 100 लोगों में डीजल की रोज़ाना खपत का नेशनल एवरेज 21 लीटर है. हालांकि, प्रति 100 लोगों में डीज़ल की खपतके मामले में अंडमान निकोबार द्वीप सबसे आगे है, यहां हर 100 लोगों में 144 लीटर डीज़ल की खपत होती है. इसके बाद लद्दाख और पुडुचेरी आते हैं. भारत में डीजल का इस्तेमाल प्रमुख रूप से मालढुलाई के लिए होता है. फोटो- कैन्वा

5.पेट्रोल की खपत के मामले में कौन सा राज्य टॉप पर?

पेट्रोल की खपत के मामले में कौन सा राज्य टॉप पर?
5

PPAC के डेटा के मुताबिक, पेट्रोल की सबसे ज्यादा खपत यूपी में होती है. यूपी साल 2024-25 में 4832 हजार मेट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई. यूपी के बाद महाराष्ट्र में 4370 हजार मेट्रिक टन, उसके बाद तमिलनाडु में 3533 हजार मेट्रिक टन, कर्नाटक में 3054 हजार मेट्रिक टन और गुजरात में 2701 हजार मेट्रिक टन पेट्रोल खरीदा गया.
हालांकि, इन राज्यों में प्रति व्यक्ति पेट्रोल खपत गोवा के मुकाबले बहुत कम है. फोटो- कैन्वा
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement