बिजनेस
राजा राम | Dec 04, 2025, 11:35 PM IST
1.कर्मचारियों में उत्सुकता बढ़ गई है

केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 की शुरुआत में 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है, जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों में उत्सुकता बढ़ गई है. आयोग को 18 महीने में रिपोर्ट सौंपने की समयसीमा दी गई है और अब सभी की निगाहें इसी बात पर हैं कि यह काम तय समय में पूरा हो पाएगा या नहीं.
2.आमतौर पर दो साल तक का समय लगता है

पिछले अनुभव बताते हैं कि वेतन आयोगों को रिपोर्ट देने और इसे लागू होने की प्रक्रिया पूरी करने में आमतौर पर दो साल तक का समय लगता है. उदाहरण के तौर पर, 7वां वेतन आयोग 2014 में बना और लगभग 29 महीनों में लागू हुआ था. विशेषज्ञों का मानना है कि 8वां वेतन आयोग भी इसी पैटर्न का अनुसरण कर सकता है.
3.विभागों से मंजूरी लेनी होती है

रिपोर्ट सौंपने के बाद इसे मंत्री समूह, कैबिनेट और अन्य विभागों से मंजूरी लेनी होती है, जिसमें 4 से 6 महीने और लग जाते हैं. यदि आयोग समय बढ़ाने की मांग करता है, तो पूरा प्रोसेस लगभग दो साल तक जा सकता है.
4.सरकार अंतरिम राहत देने पर विचार कर सकती है

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लंबी देरी की स्थिति में सरकार अंतरिम राहत देने पर विचार कर सकती है, जैसा 5वें वेतन आयोग के दौरान किया गया था. इसमें मूल वेतन पर कुछ प्रतिशत की अस्थायी बढ़ोतरी दी जाती थी.
5.2027 के अंत तक पूरी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद

राजनीतिक रूप से भी यह मुद्दा अहम माना जा रहा है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 के यूपी चुनाव से पहले वेतन बढ़ोतरी लागू करने की संभावना कम है. हालांकि, 2027 के अंत तक पूरी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल आयोग तेजी से प्रारंभिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ा रहा है और कर्मचारियों को आने वाले महीनों में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट मिलने की संभावना है.