बिजनेस
रईश खान | Dec 09, 2025, 08:26 PM IST
1.2% बढ़ोतरी की उम्मीद

अगर डीए 2 प्रतिशत बढ़ता है तो वह 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा. यह बढ़ोतरी पिछले 7 साल मुकाबले सबसे कम होगी. हालांकि, जनवरी 2025 में भी DA में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी.
2.7वां वेतन आयोग कब हो रहा खत्म

लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह DA हाइक ऐसे समय दिया जाएगा, जब 7वां वेतन आयोग खत्म हो रहा है. 7th Pay Commission की मियाद 31 दिसंबर 2025 को खत्म जाएगी. 8वें वेतन आयोग का गठन का ऐलान हो चुका है.
3.कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता के तीन सदस्यों वाला Central Commission बनाया गया है. जिसे 18 महीने में केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है. उसके बाद मंजूरी और प्रक्रिया में लगभग 6 से 8 महीने का समय लग सकता है. नया वेतन आयोग 2027 तक लागू किया जा सकता है.
4.क्या जनवरी 2026 के बाद डीए रुक जाएगा?

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जनवरी 2026 के बाद डीए रुक जाएगा? एक्सपर्ट्स की मानें तो 8वां वेतन आयोग पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक 7वां वेतन आयोग जारी रहेगा. इसलिए DA, HRA और TA पहले की तरह बढ़ते रहेंगे.
5.DA की कैसे होती है कैलकुलेशन?

महंगाई भत्ता यानी DA की गणना ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर होती है. नवंबर से दिसंबर तक आंकड़ों को जोड़ने के बाद जनवरी 2026 में डीए 2% तक रहने का अनुमान है.