बिजनेस
Kusum Lata | Aug 12, 2025, 01:12 PM IST
1.What are Flexi Cap Mutual Funds

फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स वो फंड्स होते हैं जिनमें फंड मैनेजर्स आपके पैसे स्मॉल, मिड या लार्ज कैप में से किसी भी फंड में पैसे लगा सकते हैं. इसमें फंड मैनेजर्स बाज़ार के हालात और अपॉर्चुनिटीज़ के आधार पर अलग-अलग सेगमेंट में पैसे लगाते हैं, ताकि इनवेस्टर को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जा सके.
2.Quant Flexi Cap Fund

10 साल में क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने 20.93 प्रतिशत का एनुअलाइज़्ड रिटर्न दिया है. यह फंड 7326 करोड़ का एसेट मैनेज कर रहा है. इस फंड में 1000 रुपये की SIP से शुरुआत की जा सकती है. वहीं, कम से कम 5000 रुपये का लमसम इनवेस्टमेंट किया जा सकता है. अगर आपने 10 साल पहले इस फंड में 10 हजार की SIP शुरू की होती तो अभी आपकी 36 लाख से ज्यादा की वेल्थ बन गई होती.
3.Parag Parikh Flexi Cap Fund

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने 10 साल में 20.36 प्रतिशत का एनुअलाइज़्ड रिटर्न दिया है. यह फंड 1 लाख 10 हजार 392 करोड़ का एसेट मैनेज करती है. इस फंड में 1000 रुपये की SIP से इनवेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है. अगर आपने 10 साल पहले इस फंड में 10 हजार की SIP शुरू की होती तो अभी आपकी 35 लाख से ज्यादा की वेल्थ बन गई होती.
4.HDFC Flexi Cap Fund

HDFC फ्लेक्सी कैप पंड ने बीते 10 साल में 19.26 प्रतिशत का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. यह फंड 75,784 करोड़ का एसेट मैनेज करता है. इस फंड में आप 500 रुपये की SIP से निवेश शुरू कर सकते हैं और 1000 रुपये का लमसम निवेश कर सकते हैं. 10 साल पहले अगर आपने इस फंड में 10 हजार की SIP शुरू की होती तो अब तक आपके पास 33 लाख रुपये की वेल्थ बन गई होती.
5.JM Flexi Cap Fund

जेएम फ्लेक्सी कैप फंड ने 10 साल में 19.18 प्रतिशत का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. यह फंड 6,144 करोड़ का एसेट मैनेज करता है. इस फंड में 1000 रुपये की एसआईपी से इनवेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है. अगर आपने 10 साल पहले इस फंड में 10 हजार की SIP शुरू की होती तो अभी आपकी 32 लाख से ज्यादा की वेल्थ बन गई होती.
6.Edelweiss Flexi Cap Fund

एडेलवाइस फ्लेक्सी कैप फंड ने 10 साल में 17.45 प्रतिशत का एनुअलाइज़्ड रिटर्न दिया है. यह फंड 2768 करोड़ का एसेट मैनेज करता है. इस फंड में 500 रुपये से SIP की जा सकती है, वहीं कम से कम 5000 रुपये का लमसम इनवेस्टमेंट किया जा सकता है. 10 साल पहले अगर आपने इस फंड में 10 हजार की SIP शुरू की होती तो आज आपके पास 30 लाख का वेल्थ बन चुका होता.