बिजनेस
Jaya Pandey | Jun 03, 2026, 06:01 PM IST
1.आर्किटेक्ट भाइयों ने कॉरपोरेट जॉब छोड़ बनाया मड विला

कई लोग नौकरी के लूप में फंसे रह जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सही समय पर कठिन फैसला लेते हैं और फिर सफलता उनके कदम चूमती है. आज हम आपको दो आर्किटेक्ट भाइयों की सफलता की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने दिल्ली की कॉरपोरेट जॉब से रिजाइन किया और पहाड़ों में एक ऐसा मड विला तैयार किया, जहां रुकने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं.
(Image Credit: Tiny Farm Lab)
2.बेहद खूबसूरत है यह मड विला

अंश कुमार और राघव कुमार के दिमाग में मड विला बनाने का आइडिया कोरोना काल के दौरान आया था. जब दुनिया अपने घरों में बंद थी और रेसिपी को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रही थी. तब ये दोनों भाई अपने घर में बैठकर इकोफ्रैडली घर बनाने पर काम कर रहे थे. उन्होंने मिट्टी, पानी और भूसे से दीवारें बनाने के बारे में सीखा और जैसे ही परिस्थितियां नॉर्मल हुईं, दोनों भाई हिमालय की तलहटी में बसे खूबसूरत शहर ऋषिकेश में अपने सपनों के महल को आकार देने लगे. जो भी इस मड विला को देखता है वह अपने बचपन के सपनों वाली परियों की दुनिया में खो जाता है. इस विला का इंटीरियर इतना सुंदर है कि कुछ लोग तो इसे हैरी पॉटर का घर भी कहते हैं.
(Image Credit: Tiny Farm Lab)
3.ऑफिस के टॉक्सिक माहौल से छुटकारा चाहते थे राघव

राघव ने अहमदाबाद के एक जर्मन फर्म में फुलटाइम जॉब किया और इसके बाद एक जर्मन आर्किटेक्चर कंपनी में इंटर्नशिप की थी. शुरुआत में तो उन्हें यहां का वर्क कल्चर पसंद आया लेकिन धीरे-धीरे उनपर काम का बोझ बढ़ने लगा और ऑफिस का माहौल टॉक्सिक हो गया. उन्हें ऐसा लगने लगा कि वह सिर्फ छुट्टी पाने के लिए जी रहे हैं. ऐसे में उन्होंने नौकरी छोड़कर खुद का काम करने के बारे में सोचा और फिर इस मड विला ने साकार रूप लिया.
(Image Credit: Tiny Farm Lab)
4.13 हजार में इस मड विला में एक रात गुजार सकते हैं आप

इस मड विला को बनाने में उन्होंने 28-30 लाख रुपये खर्च किए और अब यहां रुकने के लिए पर्यटकों को 13 से 14 हजार रुपये एक रात के खर्च करने पड़ते हैं. इस विला में 2 बेडरूम और 1 बाथरूम है. यह विला शांति और सुकून की गारंटी देता है. जंगलों के बीच बसे इस विला में वाईफाई नहीं है लेकिन यहां आकर आप प्रकृति से सीधा कनेक्शन बिठा सकते हैं.
(Image Credit: Tiny Farm Lab)
5.रिस्क लेने का दम है तो जरूर मिलेगी सफलता

इस मड विला से प्रकृति का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है. यहां से आप जंगलों, पहाड़ों और नदी की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं. यह विला अपनी घुमावदार दीवारों, प्राकृतिक रूप से सजे अंदरूनी हिस्सों और परियों की स्टोरी बुक जैसी बनावट की वजह से पर्यटकों का ध्यान खींचती है. इन दोनों भाइयों की कहानी यह साबित करती है कि कभी-कभी जीवन में हमें कठिन फैसला करना पड़ता है लेकिन अगर आपमें कुछ अलग करने की क्षमता है तो आप मिट्टी से भी सोना उगा सकते हैं.
(Image Credit: Tiny Farm Lab)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.