डीएनए मनी
रईश खान | Nov 05, 2025, 09:20 PM IST
1.बेंगलुरु

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को IT हब या भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है. इसमें बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां हैं. जिसकी वजह से इंजीनियरों का जमावड़ा लगा रहता है. इन इडस्ट्रीज की वजह से कर्नाटक की औसत मजदूरी 1,269 रुपये तक पहुंच चुकी है. बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस और AI टेक जॉब्स में 10 लाख रुपये से अधिक का सैलरी पैकेज ऑफर किया जाता है.
2.दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार, आईटी, फाइनेंस और कॉर्पोरेट सेक्टर की बड़ी-बड़ी कंपनियां मौजूद है. यहां की औसतन रोजाना मजदूरी 1,346 रुपये है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है. यहां भी कंपनियां मोटा पैकेज ऑफर करती हैं.
3.गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम को साइबर के नाम से भी जाना जाता है. यहां मल्टीनेशनल कंपनी और स्टार्टअप्स हैं, जो 8 से 12 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर करती हैं. फरीदाबाद भी पुराना इंडस्ट्री हब माना जाता है. जहां मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की भारी तादाद है. यहां कर्मचारियों को औसतन 1,154 मजदूरी मिलती है.
4.मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई में भी फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने वाले मोटी कमाई कर सकते हैं. यहां की औसतन कमाई 1,231 रुपये पर पहुंच गई है.
5.हैदराबाद

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में IT, बायोटेक्नोलॉजी और फार्मा इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. इस वजह से रोजगार के अवसर ज्यादा पैदा हो रहे हैं. यहां 8 से 10 लाख का सालाना पैकेज हासिल कर सकते हैं. राज्य में मजदूरी औसतन 1,192 रुपये तक पहुंच गई है.