Advertisement

LIC की इस स्कीम से हर महीने कर सकते हैं 7000 रूपया की कमाई, यहां देखें सभी डिटेल

LIC की बीमा सखी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल है, जिसमें उन्हें एजेंट बनाकर हर महीने कमाई का मौका मिलेगा. यह योजना खासकर ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान है.

राजा राम | Aug 02, 2025, 07:04 PM IST

1.कमाई का सुनहरा मौका

कमाई का सुनहरा मौका
1

अगर आप महिला हैं और घर बैठे कमाई करने का जरिया ढूंढ रही हैं, तो LIC की बीमा सखी योजना आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकती है. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसमें हर महीने वजीफे के साथ कमाई का सुनहरा मौका मिलेगा.
 

Advertisement

2.बीमा के क्षेत्र में रोजगार का मौका

बीमा के क्षेत्र में रोजगार का मौका
2

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास योजना बीमा सखी योजना की शुरुआत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें बीमा के क्षेत्र में रोजगार का मौका देना है.

3.फाइनेंशियल मदद और जरूरी प्रचार सामग्री भी दी जाएगी

फाइनेंशियल मदद और जरूरी प्रचार सामग्री भी दी जाएगी
3

बीमा सखी योजना के तहत महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें पूरी ट्रेनिंग, फाइनेंशियल मदद और जरूरी प्रचार सामग्री भी दी जाएगी. प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने गांव या कस्बे में बीमा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगी और उन्हें बीमा से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी.

4.एक तय वजीफा दिया जाएगा

एक तय वजीफा दिया जाएगा
4

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें चुनी गई महिलाओं को पहले तीन साल तक हर महीने एक तय वजीफा दिया जाएगा. पहले साल 7,000 रुपये प्रति माह, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल 5,000 रुपये मिलेंगे. हालांकि, दूसरे साल वजीफा पाने के लिए शर्त है कि पहली साल की 65% पॉलिसियां चालू रहनी चाहिए.

5.10वीं पास होना जरूरी

10वीं पास होना जरूरी
5

इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए और कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. योजना में मौजूदा एलआईसी एजेंट, कर्मचारी और उनके करीबी रिश्तेदार आवेदन नहीं कर सकते. पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन और ससुराल पक्ष के लोग इस प्रतिबंध में आते हैं.

6.अपने समाज में एक अलग पहचान

अपने समाज में एक अलग पहचान
6

यह योजना खासतौर पर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि वे अपने आसपास के लोगों को बीमा के फायदे समझाकर कमाई कर सकें. इसके साथ ही उन्हें अपने समाज में एक अलग पहचान भी मिलेगी.

7.एलआईसी की वेबसाइट या नजदीकी शाखा में संपर्क करें

एलआईसी की वेबसाइट या नजदीकी शाखा में संपर्क करें
7

रिटायर्ड कर्मचारी और पहले एलआईसी एजेंट रहे लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं. योजना का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं बीमा एजेंट बनकर आत्मनिर्भर बनें. अगर आप भी आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहती हैं, तो LIC बीमा सखी योजना आपके लिए शानदार मौका हो सकती है. आवेदन की जानकारी के लिए एलआईसी की वेबसाइट या नजदीकी शाखा में संपर्क करें.


 

Advertisement
Advertisement
Advertisement