Advertisement

राजस्थान से निकले ये 5 सेल्फ मेड अरबपति, आज देश ही नहीं, दुनिया में भी बजता है इनके बिजनेस का डंका

आज हम आपको राजस्थान के 5 ऐसे सेल्फमेड उद्योगपतियों से मिलवाएंगे जिन्होंने छोटे लेवल से शुरुआत करके ग्लोबल लेवल पर अपनी और अपने बिजनेस की पहचान बनाई...

Jaya Pandey | Jul 04, 2026, 10:50 AM IST

1.राजस्थान के धनकुबेरों से मिलिए

राजस्थान के धनकुबेरों से मिलिए
1

राजस्थान को राजाओं, किलों और भव्य महलों की धरती कहा जाता है. यह राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही इतिहास के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. आज यह राज्य सिर्फ पर्यटन और संस्कृति तक ही सीमित नहीं है बल्कि यहां से निकले कुछ बिजनेसमैन ने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है. आज हम आपको राजस्थान के 5 बड़े अरबपतियों से मिलवाने जा रहे हैं. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.कुमार मंगलम बिरला

कुमार मंगलम बिरला
2

कुमार मंगलम बिरला राजस्थान के पिलानी से नाता रखते हैं. वह आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन है. उनका कारोबार सीमेंट, मेटल, फाइनेंशियल सर्विस, टेलिकम्युनिकेशन, फैशन, केमिकल और टेक्सटाइल में फैला हुआ है. इस ग्रुप का हेडक्वॉर्टर मुंबई में है लेकिन बिरला परिवार ने अपने बिजनेस की शुरुआत राजस्थान के पिलानी से की थी. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य बिरला ग्रुप की नेटवर्थ 67 बिलियन डॉलर है.

3.लक्ष्मी मित्तल

लक्ष्मी मित्तल
3

लक्ष्मी मित्तल का जन्म राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में हुआ था. वह दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनियों में से एक आर्सेलरमित्तल के एग्जीक्युटिव चेयरमैन हैं. ग्लोबल लेवल पर स्टील इंडस्ट्री में उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. फोर्ब्स की हालिया रिपोर्ट में आर्सेलरमित्तल की नेटवर्थ 61.3 बिलियन डॉलर बताई गई है.
 

4.राहुल भाटिया

राहुल भाटिया
4

राहुल भाटिया देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने भारत की एविएशन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है. उनका परिवार राजस्थान की जानी-मानी बिजनेस फैमिली में से एक है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 8.2 बिलियन डॉलर है. 

5.अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल
5

अनिल अग्रवाल वेदांता समूह के फाउंडर और चेयरमैन हैं. उनका जन्म तो बिहार में हुआ था लेकिन राजस्थान में उन्होंने अपनी इंडस्ट्री, इन्वेस्टमेंट और CSR से मजबूत उपस्थिति बनाई है. उनकी बिजनेस कंपनी का कारोबार माइनिंग, मेटल, ऑयल और गैस सेक्टर में फैला हुआ है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी और उनके परिवार की नेटवर्थ 4.6 बिलियन डॉलर है.

6.संजय अग्रवाल

संजय अग्रवाल
6

संजय अग्रवाल का नाम भी राजस्थान के बड़े उद्योगपतियों में शामिल है. वह जयपुर की एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर है. उन्होंने एक छोटे स्मॉल फाइनेंशियल बिजनेस से शुरुआत करके AU बैंक को देश के बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में शामिल कर दिया. उनकी नेटवर्थ फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 1.7 बिलियन डॉलर है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement