Advertisement

महीने की शुरुआत में ही सैलरी खत्म हो जाती है? इन 5 आदतों से होगा पैसों पर कंट्रोल

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि सैलरी आते ही पता नहीं चलता पैसा कहां गायब हो गया. रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्च, बिना सोचे किए गए ऑनलाइन ऑर्डर्स और बेकार सब्सक्रिप्शंस महीने का पूरा बजट बिगाड़ देते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर फिजूलखर्ची को बड़ी हद तक रोका जा सकता है. 

राजा राम | Dec 06, 2025, 07:23 AM IST

1.इन 5 आदतों से होगा पैसों पर कंट्रोल

इन 5 आदतों से होगा पैसों पर कंट्रोल
1

महीने की शुरुआत में ही जेब हल्की हो जाने की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में आम है. ऑफिस जाने का खर्च हो या वीकेंड आउटिंग, कई बार छोटी‐छोटी खरीदारी भी बड़ा आर्थिक बोझ बन जाती है. यही कारण है कि महीने का बजट हाथ से निकल जाता है. 

Advertisement

2.रोजमर्रा के खर्चों को ट्रैक नहीं करते

रोजमर्रा के खर्चों को ट्रैक नहीं करते
2

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सबसे पहली गलती लोगों की यह होती है कि वे अपने रोजमर्रा के खर्चों को ट्रैक नहीं करते. 100–200 रुपये के खर्च मामूली लगते हैं, लेकिन ये मिलकर महीने भर में हजारों रुपये बन जाते हैं. अगर आप सिर्फ एक हफ्ते तक हर खर्च लिखना शुरू कर दें, तो आपको साफ दिखने लगेगा कि पैसा कहां बेवजह निकल रहा है. 

3.साप्ताहिक बजट सेट करना

साप्ताहिक बजट सेट करना
3

दूसरी महत्वपूर्ण आदत है साप्ताहिक बजट सेट करना. अक्सर लोग पूरा महीने का बजट एक साथ बनाते हैं, जो कुछ ही दिनों में टूट जाता है. सप्ताह का छोटा बजट बनाना ज्यादा आसान रहता है और खर्चों पर बेहतर नियंत्रण देता है. 
 

4.सब्सक्रिप्शंस का ध्यान रखें

सब्सक्रिप्शंस का ध्यान रखें
4

इसके अलावा, कई लोग बिना जाने-समझे कई सब्सक्रिप्शंस का पैसा हर महीने कटने देते हैं. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, गेमिंग पास या फिटनेस ऐप, अगर इनका उपयोग नहीं हो रहा है तो तुरंत कैंसल करना ही समझदारी है. 

5.ऑनलाइन फूड ऑर्डर

ऑनलाइन फूड ऑर्डर
5

ऑनलाइन फूड ऑर्डर आज फिजूलखर्ची का सबसे बड़ा कारण बन चुका है. बार-बार ऑर्डर करने से जहां जेब ढीली होती है, वहीं घर का खाना सस्ता और हेल्दी दोनों होता है. हफ्ते में सिर्फ कुछ दिन घर का खाना अपनाकर काफी बचत की जा सकती है. 

6.ऑटो-सेविंग सिस्टम

ऑटो-सेविंग सिस्टम
6

अंत में सबसे कारगर तरीका है, ऑटो-सेविंग सिस्टम. सैलरी आते ही एक तय रकम सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए, तो बाकी महीने खर्च अपने आप संतुलित रहने लगते हैं. यह आदत लंबे समय में आर्थिक सुरक्षा भी देती है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement