बिजनेस
1.दुनिया के ये देश देते हैं बसने का ऑफर

आजकल हर कोई अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफस्टाइल के सपने देखता है, और इसके लिए अक्सर लोग विदेशों का रुख करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जो खुद लोगों को अपने यहां बसने का न्योता देते हैं? इतना ही नहीं, बसने के बदले ये देश आपको पैसे, सस्ती जमीन और टैक्स में भारी छूट जैसी सुविधाएं भी देते हैं.
2.कनाडा

कनाडा ने Rural and Northern Immigration Pilot (RNIP) नाम का प्रोग्राम शुरू किया. इसका उद्देश्य सिर्फ बड़े शहरों आबादी न बढें, बल्कि देश के छोटे इलाकों में भी लोग जाकर बसें. इस प्रोग्राम की मदद से नौकरी मिलती और नागरिकता मिलने में आसानी भी होती है.
3.जर्मनी

जर्मनी सीधे पैसे तो नहीं देता है लेकिन यहां मिलने वाली सुविधाएं किसी जैकपॉट से कम होती है. यहां 'EU Blue Card' जैसी स्कीम के मदद से टैलेंटेड लोगों को बुलाया जाता है. अगर किसी के पास अच्छा जॉब ऑफर है, तो यहां बढ़िया सैलरी के साथ फ्री या बहुत कम खर्च में हेल्थ सिस्टम का फायदा मिलता है.
4.इटली

इटली के कई छोटे गांवों में रहने वाले कम हो रहे हैं, इसलिए वहां की सरकार 'Active Residency Income' लोगों को बसने के लिए पैसे तक दे रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो यहां के प्रेसिचे और सम्बुका जैसे गांवों में घर खरीदने और मरम्मत के लिए लगभग 25,00,000 रुपये तक की मदद मिलती है.
5.जापान

जापान के गांवों में इंसानी आबादी तेजी से घट रही है, इसलिए वहां खाली घरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यहां की सरकार ने Akiya नाम के प्रोग्राम जरिए लोगों को घर बहुत सस्ते में, या कभी-कभी मुफ्त में भी दे रही है. यहां बसने पर लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है.
6.स्पेन

स्पेन के पोंगा नाम के जैसे कुछ छोटे गांव भी नए लोगों को वहां बसने के लिए पैसे दे रहे हैं. इसलिए स्पेन ने Vente a vivir a un pueblo और Holapueblo नाम की स्कीम शुरू की है. अगर कोई वहां जाकर रहता हैं, तो उसे लगभग 3,00,000 रुपये तक की मदद मिल सकती है. साथ ही अगर उनके साथ बच्चे हैं, तो सरकार अलग से बोनस प्रदान करती है.