बिजनेस
Jaya Pandey | Jul 06, 2026, 11:23 AM IST
1.हरियाणा के वो 5 बिजनेसमैन जिनका दुनिया मानती है लोहा

हरियाणा को देश इसके हरे-भरे खेतों, पहलवानों और स्पोर्ट्स में अपना लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों के लिए जानता है. लेकिन इन सबके अलावा यह राज्य देश के कई बड़े उद्योगपतियों और सफल उद्यमियों का भी घर है. इन कारोबारियों ने अपनी मेहनत, दूरदृष्टि और कारोबारी समझ के दम पर अरबों रुपये का कारोबार खड़ा किया है. इसके साथ ही इन्होंने लाखों लोगों को रोजगार देने, नए उद्योग स्थापित करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाई है. आज हम आपको हरियाणा के टॉप 5 बिजनेसमैन से मिलवाने जा रहे हैं.
(All Image: Social Media)
2.सावित्री जिंदल

हरियाणा के सबसे अमीर उद्योगपतियों में सबसे पहला नाम सावित्री जिंदल और उनकी फैमिली का आता है. हिसार से आने वालीं सावित्री जिंदल, ओ.पी. जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमेरिटस हैं. जिंदल ग्रुप इस्पात, बिजली, सीमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे कई सेक्टर में कारोबार करता है. फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं. उनकी और उनके परिवार की नेटवर्थ 37.6 बिलियन डॉलर है.
3.नवीन जिंदल

जिंदल फैमिली से आने वाले नवीन जिंदल भी देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. वह जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) के चेयरमैन हैं. इस्पात, ऊर्जा और खनन क्षेत्र में उनकी कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. नवीन जिंदल उद्योगपति होने के साथ-साथ पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग को दिए उनके हलफनामे के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर है.
4.निर्मल कुमार मिंडा

गुरुग्राम के निर्मल कुमार मिंडा ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली देश की टॉप कंपनी UNO Minda के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. कंपनी भारत के साथ-साथ कई देशों में ऑटोमोबाइल कंपनियों को अत्याधुनिक पुर्जों की आपूर्ति करती है. बीते कुछ साल में कंपनी ने तेजी से अपना विस्तार किया है. फोर्ब्स के मुताबिक 2025 में उनकी नेटवर्थ 5.05 बिलियन डॉलर आंकी गई थी.
5.दीपिंदर गोयल

गुरुग्राम में रहने वाले दीपिंदर गोयल देश के सबसे चर्चित स्टार्टअप उद्यमियों में से एक हैं. वह फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Zomato जिसे अब Eternal Limited के को-फाउंडर और CEO हैं. उनकी लीडरशिप में कंपनी ने भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है. फोर्ब्स के अनुसार, दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर है.
6.संदीप अग्रवाल

हरियाणा से आने वाले बिजनेस के सफल उद्यमियों में संदीप अग्रवाल का नाम भी लिया जाता है. वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ShopClues के को-फाउंडर हैं. बाद में उन्होंने ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस Droom की स्थापना की. उन्होंने इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम में अहम योगदान दिया है और टेक्नोलॉजी बेस्ड बिजनेस को नई दिशा देने में उनकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है. trendlyne.com पर मौजूद उनके पोर्टफोलिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 30.5 करोड़ रुपये है.