Advertisement

Tax Saving Tips: टैक्स बचाने के 5 बेजोड़ तरीके, पैसा बचेगा भी और डबल स्पीड में बढ़ेगा भी

Tax Savings Tips: मिडिल क्लास और अपर मिडिल क्लास परिवारों की सबसे बड़ी शिकायत होती है कि बचत नहीं होती और कुछ हो भी जाए तो वो टैक्स में चली जाती है. लेकिन कुछ ऐसी योजनाएं हैं जिनका फायदा उठाकर आप टैक्स भी बचा सकते हैं और उससे बड़ा कॉर्पस भी बिल्ड कर सकते हैं.

Kusum Lata | May 29, 2025, 07:21 AM IST

1.Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY)
1

अगर आपके घर में बेटी है तो उसका भविष्य सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना सबसे बेहतरीन स्कीम्स में से एक है. यह एक सरकारी स्कीम है जो पूरी तरह से टैक्स फ्री है. इसमें इनवेस्टमेंट, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी अमाउंट में से किसी पर भी टैक्स नहीं लगता है. इसमें 8.2 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है. इसमें आप साल में कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये लगा सकते हैं. इस योजना में पैसे लगाने की शर्त ये है कि बेटी की उम्र 10 से कम होनी चाहिए और इसमें पैसे तभी तक लगाए जा सकते हैं जब तक बेटी 21 साल की नहीं हो जाती. 
 

Advertisement

2.Public Provident Fund (PPF)

Public Provident Fund (PPF)
2

PPF टैक्स सेविंग के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है. यह एग्जेम्प्ट- एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट रूल पर काम करता है. माने इसमें लगाए पैसे, मिलने वाला इंटरेस्ट और मैच्योरिटी अमाउंट... सबकुछ पूरी तरह से टैक्स फ्री होते हैं. PPF पर 7.1 प्रतिशत का फिक्स्ड इंटरेस्ट मिलता है. इसका लॉक इन पीरियड 15 साल का है और इसमें कम से कम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं.
 

3.National Savings Certificate (NSC)

National Savings Certificate (NSC)
3

ये एक Post Office Scheme है. इसमें सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बेनिफिट मिलता है. इसमें 6.8 प्रतिशत तक का सालाना रिटर्न मिलता है. नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट  का लॉकइन पीरियड 5 साल का है.
 

4.National Pension Scheme (NPS)

National Pension Scheme (NPS)
4

यह भी एक सरकारी स्कीम है. इसके तहत 9 से 12 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है. इस स्कीम में लगाए पैसों का इस्तेमाल आप रिटायरमेंट के बाद कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत 1.5 लाख तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है. इसके साथ ही 50 हजार का एडिशनल बेनिफिट भी क्लेम किया जा सकता है. यह वर्तमान में सबसे चर्चित रिटायरमेंट प्लान्स में से एक है. 
 

5.Tax Saving SIP: ELSS

Tax Saving SIP: ELSS
5

ELSS का फुल फॉर्म है इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम. यह SIP का एक तरीका है. इसमें लॉन्ग टर्म में 10 से 15 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल जाता है. इस स्कीम में आप महीने के कितने भी रुपये इनवेस्ट कर सकते हैं, हालांकि, इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत साल में 1.5 लाख तक के इनवेस्टमेंट पर ही टैक्स बेनिफिट मिलता है. इस स्कीम का लॉक-इन पीरियड तीन साल है. माने इसमें लगाए पैसे आप तीन साल तक नहीं निकाल सकते हैं. इससे मिलने वाले रिटर्न पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन चुकाना होता है, जो कि फिलहाल 12.5 प्रतिशत है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement