बिजनेस
रईश खान | Mar 06, 2026, 10:12 PM IST
1.बढ़ने वाले हैं गोल्ड के दाम!

जॉय अलुक्कास ने 5 मार्च को दुबई में ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कहा कि भू-राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों का सामना कर रही दुनिया आने वाले सालों में गोल्ड की कीमतों में वृद्धि देखेगी. उनका मानना है कि जब भी दुनिया तनाव से गुजरती है, तो लोग गोल्ड की ओर भागते हैं. (AI generated Image)
2.एक साल में 75% बढ़े गोल्ड के रेट

पिछले कुछ सालों में गोल्ड मार्केट को देखें तो उनका दावा सही लगता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते एक साल में गोल्ड की कीमतों में लगभग 75% का उछाल आया है. यानी सोने की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस से भी ऊपर पहुंच गई हैं. जॉय अलुक्कास का मानना है मिडिल ईस्ट के तनाव से गोल्ड 5,500-5,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. (AI generated Image)
3.कौन हैं जॉय अलुक्कास?

29 अक्टूबर 1956 को जॉय अलुक्कास (Joy Alukkas) का जन्म केरल के त्रिशूर में साधारण परिवार में हुआ. उनका परिवार बढ़ा था. पिता अलुक्का जोसेफ वर्गीज (Alukka Joseph Varghese) की केरल में एक छोटी सी ज्वेलरी शॉप थी.
4.पढ़ाई छोड़कर पिता के साथ बिजनेस से जुड़े

अलुक्का जोसेफ वर्गीज उस समय स्थानीय कारीगरों से पारंपरिक दक्षिण भारतीय आभूषण बनवाकर बेचते थे. जॉय अलुक्कास उस समय 16 साल के थे. जॉय भी अपनी पढ़ाई छोड़कर पिता के बिजनेस में हाथ बंटाने लगे.
5.Joyalukkas ने यूएई में खोला पहला स्टोर

1980 के दशक में जॉय ने कंपनी का विस्तार करते हुए UAE के अबू धाबी में पहला स्टोर खोला. उस दौर में यह बहुत बड़ी रिस्क माना जाता था, क्योंकि भारतीय ज्वेलरों का कारोबार हिंदुस्तान तक ही सीमित था. (AI generated Image)
6.भारत के इस अरबपति के पास 12,000 किग्राम सोना

जॉय ने कारोबार को पेशेवर ढंग से संभाला और आज दुनिया के 12 देशों में Joyalukkas ब्रांड की 200 से ज्यादा शोरूम हैं. जिनमें लगभग 16,000 किलोग्राम गोल्ड रखा हुआ है. इनमें सोने की छड़ें और आभूषण भी शामिल हैं. (AI generated Image)