Advertisement

विदेश में पढ़ाई कर भारत में बनाया बड़ा बिजनेस, जानें Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल के पास हैं कितनी डिग्रियां

ओरेकल कंपनी में छंटनी पर शार्क टैंक इंडिया के शार्क और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने रिएक्शन दिया है, ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड क्या है और उन्होंने कहां से शिक्षा ली है...

Jaya Pandey | May 20, 2026, 01:30 PM IST

1.ओरेकल में छंटनी पर अनुपम मित्तल का रिएक्शन

ओरेकल में छंटनी पर अनुपम मित्तल का रिएक्शन
1

अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल ने हाल में छंटनी की घोषणा की है और IIT-NIT स्टूडेंट्स का जॉब ऑफर भी कैंसिल कर दिया है. इस पर कई बड़े उद्योगपतियों ने अपनी राय रखी है. शादी डॉट कॉम के फाइंडर और शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने भी इस मुद्दे पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वित्तीय संकट की कहानी नहीं है, बल्कि टेक इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहे ऑटोमेशन और AI बदलाव का संकेत भी है. 
(Image Credit: Social Media)

Advertisement

2.अनुपम मित्तल ने क्या बताई छंटनी की वजह?

अनुपम मित्तल ने क्या बताई छंटनी की वजह?
2

उन्होंने कहा कि आज कई टेक कंपनियां मुनाफे में होने के बावजूद कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं क्योंकि तकनीक तेजी से काम करने लगी है. मित्तल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ओरेकल की छंटनी इसलिए नहीं हुई क्योंकि कंपनी डूब रही थी बल्कि इसलिए हुई क्योंकि काम करने का तरीका बदल रहा है. उन्होंने आमतौर पर लोगों को दिए जाने वाले सलाह की भी आलोचना की कि नौकरी जाने के बाद लोगों को स्टार्टअप शुरू कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर इंसान फाउंडर बनने के लिए  नहीं होता. बिजनेस शुरू करना आसान नहीं है और इसकी सक्सेस रेट भी काफी कम है.
(Image Credit: Social Media)

3.कितने पढ़े-लिखे हैं अनुपम मित्तल?

कितने पढ़े-लिखे हैं अनुपम मित्तल?
3

ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर शार्क टैंक के इस जाने-माने इन्वेस्टर ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है और उन्होंने किस कॉलेज से कौन-सी डिग्री ली है. अनुपम मित्तल  मुंबई में पले-बढ़े और बाद में हायर स्टडीज के लिए अमेरिका गए. उन्होंने अमेरिका के बॉस्टन कॉलेज से 1994 से 1997 के बीच ऑपरेशन्स एंड स्ट्रैटजिक मैनेजमेंट में एमबीए किया. यह कॉलेज अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक प्राइवेट कॉलेज है जिसकी स्थापना साल 1863 में हुई थी और यहां हजारों स्टूडेंट्स पढ़ते हैं.
(Image Credit: Social Media)

4.MBA पूरा करने के बाद अनुपम मित्तल ने बिजनेस की दुनिया में यूं रखा कदम

MBA पूरा करने के बाद अनुपम मित्तल ने बिजनेस की दुनिया में यूं रखा कदम
4

MBA पूरा करने के बाद अनुपम मित्तल ने पीपल ग्रुप की शुरुआत की. यह कई डिजिटल बिजनेस का मालिकाना समूह है. इसी के तहत उन्होंने 1996 में Sagaai.com लॉन्च किया, जिसे बाद में बदलकर Shaadi.com कर दिया गया. इस स्टार्टअप का मकसद लोगों को बेहतर जीवनसाथी खोजने में मदद करना था. समय के साथ Shaadi.com भारत की सबसे बड़ी मेट्रिमोनियल साइट में शामिल हो गई और दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स तक इसने पहुंच बनाई. कंपनी का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म से लाखों लोगों की शादियां तय हुई हैं.
(Image Credit: Social Media)

5.शार्क टैंक इंडिया के इन्वेस्टर भी हैं अनुपम मित्तल

शार्क टैंक इंडिया के इन्वेस्टर भी हैं अनुपम मित्तल
5

अनुपम मित्तल सिर्फ Shaadi.com तक सीमित नहीं हैं. वह इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम का जाना-माना चेहरा हैं और कई स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं. वह इंटरनेट एंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े हुए हैं (IAMAI) और कई नई कंपनियों को मेंटर करने का काम करते हैं. शार्क टैंक इंडिया में इन्वेस्टर के तौर पर उनकी पहचान और मजबूत हुई है. यहां वह नए उद्यमियों को बिजनेस पर सलाह और निवेश देते नजर आते हैं.
(Image Credit: Social Media)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement