बिजनेस
Abhay Sharma | Apr 21, 2026, 10:05 PM IST
1.कौन हैं मलेशिया के 'शुगर किंग' (Sugar King)?

Malaysia Sugar King Robert Kuok: दरअसल, हम बात कर रहे हैं रॉबर्ट कुओक की, जिन्हें 'शुगर किंग' नाम से जाना जाता है. 103 वर्षीय रॉबर्ट कुओक मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति 13.6 बिलियन डॉलर (करीब 1.27 लाख करोड़) रुपये है. रॉबर्ट कुओक ने कमोडिटी, पाम ऑयल, शिपिंग, रियल एस्टेट और दुनिया भर में मशहूर 'शांगरी-ला' (Shangri-La) होटल्स का एक विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया है. (AI Image)
2.कभी थे चपरासी, आज 13.6 बिलियन डॉलर साम्राज्य के मालिक

कभी एक 'ऑफिस बॉय' (चपरासी) के तौर पर काम करने वाले कुओक आज 13.6 बिलियन डॉलर साम्राज्य के मालिक हैं. 1948 में पिता के निधन के बाद, कुओक ने अपने करियर की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से की थी. उन्होंने अपने भाइयों और चचेरे भाइयों के साथ मिलकर 1949 में 'कुओक ब्रदर्स' नाम से एक कंपनी शुरू की.
3.$3000 कर्ज लेकर शुरू किया था बिजनेस

बताया जाता है कि अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए रॉबर्ट कुओक ने जोहोर के शाही परिवार से 3,000 डॉलर का एक छोटा सा कर्ज लिया था. 1950 और 1960 के दशक में कुओक की किस्मत पलट गई, जब उन्होंने जापानी निवेशकों और स्थानीय प्रभावशाली लोगों (नेताओं और शाही परिवार) के साथ मिलकर मलेशिया की पहली शुगर रिफाइनरी (चीनी मिल) स्थापित की.
4.भारत से भारी मात्रा में सस्ती कच्ची चीनी की खरीदारी

रॉबर्ट कुओक ने 1961 में मास्टरस्ट्रोक खेला, दुनिया भर में चीनी की कीमतें बढ़ने से ठीक पहले कुओक ने भारत से भारी मात्रा में सस्ती कच्ची चीनी खरीद ली और धीरे-धीरे मलेशिया के 80 प्रतिशत चीनी बाजार पर कब्जा बना लिया. उस दौर में कुओक कुल वैश्विक उत्पादन का लगभग 10 प्रतिशत चीनी का उत्पादन करने लगे. इसी सफलता ने उन्हें दुनिया भर में "एशिया का शुगर किंग" बना दिया.
5.आज क्या है रॉबर्ट कुओक की स्थिति

103 वर्ष की उम्र में भी रॉबर्ट कुओक मलेशिया के निर्विवाद नंबर 1 अरबपति बने हुए हैं. बता दें कि वह 1993 में ही रोजमर्रा के मैनेजमेंट के काम से संन्यास ले चुके हैं, उनका यह विशाल साम्राज्य अब उनके परिवार (भतीजे और बेटी) संभाल रहे हैं. $3000 का लोन लेकर, चीनी का बिजनेस शुरू किया और फिर बिजनेस को तेजी अगल-अलग क्षेत्रों में बांटा. साल 1971 में उन्होंने सिंगापुर में अपना पहला 'शांगरी-ला होटल' (Shangri-La Hotel) भी खोला, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी होटल चेन्स में से एक है बन चुका है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.