Advertisement

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साल में चीन, अमेरिका, रूस सबको छोड़ देगा पीछे! रिपोर्ट देखकर हर देशवासी करेगा फख्र

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने साल 2026 के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) जारी किया है. यानी IMF ने अनुमान लगाया है कि इस एक साल में दुनिया के अलग-अलग देशों की अर्थव्यवस्थाएं कैसे और कितनी तेज़ी से बढ़ेगी. IMF ने भारत को लेकर ऐसा अनुमान जताया है कि हर देशवासी का सीना चौड़ा हो जाएगा.

Kusum Lata | Apr 17, 2026, 11:40 AM IST

1.India will be the fastest growing economy

India will be the fastest growing economy
1

इस साल चीन, US, रूस सबको पछाड़ देगा भारत

IMF के अनुमान के मुताबिक, भारत साल 2026 में दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा. IMF ने भारत की अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की स्पीड से विकास करने का अनुमान लगाया है. आर्थिक विकास दर के मामले में चीन, अमेरिका, रूस जैसे देश भारत से काफी पीछे हैं.

Advertisement

2.War had no Impact on Indian Economy

War had no Impact on Indian Economy
2

भारत की इकोनॉमी पर युद्ध का नहीं पड़ा असर

IMF ने कहा कि भारत में घरेलू मांग मजबूत है. टैरिफ का दबाव कम हुआ है. इन दोनों वजहों से पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध का भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर नहीं पड़ा है.
 

3.Growth Rate of US, China Economy

Growth Rate of US, China Economy
3

आर्थिक विकास में भारत से बहुत पीछे US-चीन

आर्थिक विकास के मामले में चीन और अमेरिका भारत से बहुत पीछे हैं. IMF ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था के 1.3 प्रतिशत से विकास करने का अनुमान लगाया है. जबकि चीन की अर्थव्यवस्था के 4 प्रतिशत की दर से विकास करने का अनुमान है. यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था के भी 1.3 प्रतिशत की दर से विकास करने का अनुमान है. वहीं, रूस की अर्थव्यवस्था के 1.1 प्रतिशत के आगे बढ़ने का अनुमान है.
 

4.India Rank Revised in world's Largest Economy

India Rank Revised in world's Largest Economy
4

दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

WEO में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में भारत की रैंक रिवाइज़ की गई है. भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इससे पहले भारत दुनिया चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था. इस लिस्ट में नंबर 1 पर अमेरिका, उसके बाद चीन, जर्मनी, जापान और यूके हैं. यूके के बाद भारत का स्थान है. डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट और बेस ईयर में बदलाव को रैंकिंग में गिरावट का बड़ा कारण माना जा रहा 

5.India to become 3rd Largest Economy in 5 Years

India to become 3rd Largest Economy in 5 Years
5

पांच साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

IMF ने अनुमान लगाया है कि अगर भारत की अर्थव्यवस्था इसी स्पीड से बढ़ती रही तो पांच साल में यानी 2031 तक भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement