Advertisement

PPF में पैसे लगाकर हर महीने कमा सकते हैं 56 हजार रुपये, नहीं देना होगा कोई टैक्स, जानिए कैसे

PPF यानी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड. इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है. इसकी वजह ये है कि इसमें मिलने वाला इंटरेस्ट फिक्स्ड होता है, मार्केट के उतार-चढ़ाव का पीपीएफ पर कोई असर नहीं पड़ता है. PPF पर सरकार साल का 7.1 प्रतिशत इंटरेस्ट देती है.

Kusum Lata | Aug 04, 2025, 08:30 AM IST

1.Tax Free Income

Tax Free Income
1

PPF एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट मॉडल पर काम करता है. इसका मतलब है कि इसमें जो पैसे आप लगाते हैं, जो रिटर्न आपको मिलता है और जो कॉर्पस बिल्ड होता है, उनमें से किसी पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता है. यानी इसकी मदद से आप अपना टैक्स भी बचा सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद के लिए टैक्स फ्री रिटायरमेंट फंड भी बिल्ड कर सकते हैं.

Advertisement

2.PPF Limit and Lock In Period

PPF Limit and Lock In Period
2

पीपीएफ अकाउंट कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है. PPF में एक साल में कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये इनवेस्ट किए जा सकते हैं. पीपीएफ का लॉकइन पीरियड 15 साल का होता है. 15 साल तक निवेश करने के बाद आप पीपीएफ का पूरा पैसा निकाल सकते हैं. या फिर पांच-पांच साल के लिए पीपीएफ अकाउंट को एक्सटेंड कर सकते हैं.

3.PPF Account Extension Rule

PPF Account Extension Rule
3

PPF अकाउंट को दो तरीकों से एक्सटेंड किया जा सकता है. पहला तरीका है कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंशन- इसमें आप अपना कॉन्ट्रीब्यूशन पहले की तरह जारी रखेंगे. दूसरा तरीका है बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंशन- इसमें आप बिना पैसे लगाए अपना अकाउंट एक्सटेंड कर सकते हैं.

4.PPF Withdrawal Rule

PPF Withdrawal Rule
4

पीपीएफ अकाउंट के मैच्योर होने के बाद आप पूरा पैसा उसमें से निकाल सकते हैं. मैच्योरिटी से पहले अगर आपको पैसे चाहिए तो आप चौथा साल पूरा होने के बाद अपने पीपीएफ बैलेंस का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकते हैं. कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ अकाउंट एक्सटेंड करने की स्थिति में आप हर साल अपने पीपीएफ बैलेंस का अधिकतम 60 प्रतिशत निकाल सकते हैं. वहीं, बिना कॉन्ट्रीब्यूशन एक्सटेंड करने पर आप साल में एक बार जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकते हैं.

5.Formula for earning 56 thousand per month

Formula for earning 56 thousand per month
5

इसके लिए आपको PPF अकाउंट में हर साल डेढ़ लाख रुपये इनवेस्ट करने होंगे. ऐसा करने पर 15 साल में आप 22 लाख 50 हजार रुपये इनवेस्ट कर चुके होंगे. इतने समय में 7.1 प्रतिशत के हिसाब से आपको 18 लाख 18 हजार रुपये इंटरेस्ट के तौर पर मिलेंगे. यानी आपके PPF अकाउंट का मैच्योरिटी अमाउंट होगा 40 लाख 68 हजार रुपये का. अब पीपीएफ को आपको दो बार एक्सटेंड करना है. एक बार कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ और एक बार बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के.

6.Maturity Ammount after 20 and 25 years

Maturity Ammount after 20 and 25 years
6

पहले 5 साल कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंड करने पर आपका इनवेस्टमेंट होगा 30 लाख रुपये का. उस पर आपको 36 लाख 58 हजार का इंटरेस्ट मिलेगा. यानी 20 साल में आपका मैच्योरिटी अमाउंट होगा 66 लाख 58 हजार रुपये. अब दूसरे पांच साल के एक्सटेंशन में आप कॉन्ट्रीब्यूट नहीं करेंगे. इन पांच सालों में 66 लाख 58 हजार रुपये पर आपको 27 लाख 24 हजार रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा. यानी 25 साल में आपका मैच्योरिटी अमाउंट होगा 93 लाख 82 हजार रुपये.

7.Extend Again and start Withdrawing

Extend Again and start Withdrawing
7

अब आप तीसरी बार अकाउंट एक्सटेंड करेंगे. बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के अकाउंट एक्सटेंड करने पर आप हर साल अनलिमिटेड पैसे निकाल सकते हैं. लेकिन आपको केवल इंटरेस्ट निकालना होगा. यहां, अकाउंट एक्सटेंड करने के एक साल बाद 7.1 प्रतिशत के हिसाब से आपको 6.6 लाख रुपये इंटरेस्ट के तौर पर मिलेंगे. ये पैसा आप निकाल लें, 6.6 लाख को 12 से भाग देंगे तो महीने के हिसाब से 56 हजार रुपये आपको मिलेंगे.

8.What to do with the corpus

What to do with the corpus
8

बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के एक्सटेंशन पर आप जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकते हैं. लेकिन अगर आपको कोई बड़ी ज़रूरत नहीं है तो आप अपना कॉर्पस पीपीएफ में रखे रहें और उससे इंटरेस्ट कमाते रहें. जब आपके सामने कोई बड़ी ज़रूरत आए तो आप पीपीएफ से पैसे निकाल सकते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement