Advertisement

छोटा सा इन्वेस्टमेंट और ₹15 लाख तक का मुनाफा, कभी घाटा नहीं देता ये बिजनेस; बस इन बातों रखें ख्याल

Poultry Farm Business: अंडे और चिकन की डिमांड हमेशा बनी रहती है. इसलिए पोल्ट्री फार्म अच्छा बिजनेस माना जाता है. इसमें 35 से 40 परसेंट का प्रॉफिट आसानी से मिल जाता है.

रईश खान | Nov 04, 2025, 11:30 PM IST

1.कम लागत में मोटा मुनाफा

कम लागत में मोटा मुनाफा
1

अगर कम लागत में मुनाफा मोटा चाहिए तो पोल्ट्री फार्म अच्छा बिजनेस माना जाता है. यह व्यवसाय कभी भी डाउन नहीं होता. क्योंकि अंडे और चिकन की डिमांड हमेशा बनी रहती है.

Advertisement

2.कभी डाउनफॉल नहीं होता ये बिजनेस

कभी डाउनफॉल नहीं होता ये बिजनेस
2

इसलिए पोल्ट्री फार्म का बिजनेस कभी भी डाउन नहीं होता. पोल्ट्री फार्मिंग कम निवेश में शुरूआत की जा सकती है. यह व्यवसाय छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है. लेकिन धीरे-धीरे इसका मुनाफा कई गुना हो जाता है.

3.सालाना ₹15 लाख तक की बचत

सालाना ₹15 लाख तक की बचत
3

एक्सपर्ट्स की माने तो एक छोटा से पोल्ट्री फार्म हर महीने 25,000 से 30,000 रुपये महीने तक की कमाई करा सकता है. अगर आपके फॉर्म में 10,000 मुर्गियां हो गईं तो सालाना 15 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है.

4.क्या घाटा होने की भी उम्मीद?

क्या घाटा होने की भी उम्मीद?
4

पोल्ट्री फार्म के बिजनेस में मुनाफा और घाटा कई कारकों पर निर्भर करता है. जैसे की मुर्गियों की नस्ल, उनका आहार, स्वास्थ्य और बाजार की अस्थिरता. अगर फार्म में बायोसिक्योरिटी का ध्यान नहीं दिया गया, तो मुर्गियों में बीमारियां फैल सकती हैं. इससे घाटा होने की बड़ी उम्मीद है.

5.इन बातों का रखें ख्याल

इन बातों का रखें ख्याल
5

पोल्ट्री फार्म में साफ-सफाई और बायोसिक्योरिटी ध्यान रखना अति आवश्यक होता है. खुली जगह होनी चाहिए. जहां हवा अच्छी आती हो. इसके अलावा मुर्गियों को संतुलित आहार और स्वच्छ पानी देना जरूरी होता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement