Advertisement

इस बैंक से अब नहीं निकाल सकेंगे ₹50,000 से ज्यादा, ATM की कैश लिमिट घटाई, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कुछ डेबिट कार्ड्स (ATM Card) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट में बदलाव किया है. PNB ने डेबिट कार्ड से कैश निकालने की लिमिट को 50% कम कर दिया है. नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे.

रईश खान | Mar 05, 2026, 07:53 PM IST

1.बैंक ने क्यों उठाया ये कदम?

बैंक ने क्यों उठाया ये कदम?
1

पीएनबी के डेबिट कार्ड्स से अभी तक रोजाना 1 लाख रुपये निकाले जा सकते थे, लेकिन बैंक ने अब घटाकर मात्र 50 हजार रुपये कर दिया है. बैंक ने बयान जारी कर कहा कि रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है. 
 

Advertisement

2.दो कैटेगरी में किया रिवाइज

दो कैटेगरी में किया रिवाइज
2

पीएनबी ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो कैटेगरी में बांटकर कैश लिमिट को रिवाइज किया है. जिन कार्ड्स की लिमिट 1 लाख रुपये थी, उसे 50 हजार रुपये और जिनकी 1.5 लाख रुपये थी, उनको घटाकर 75 हजार रुपये कर दिया है.
 

3.इन कार्ड्स पर लिमिट हुई ₹50,000

इन कार्ड्स पर लिमिट हुई ₹50,000
3

  • RuPay NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड 
  • RuPay वुमेन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड
  • MasterCard Platinum डेबिट कार्ड
  • PNB MasterCard प्लेटिनम राइज
  • वीजा गोल्ड डेबिट कार्ड
  • RuPay PNB पलाश डेबिट कार्ड
  • RuPay बिजनेस प्लेटिनम एनसीएमसी डेबिट कार्ड 

4.इन प्रीमियम कार्ड्स पर ₹75,000

इन प्रीमियम कार्ड्स पर ₹75,000
4

  • RuPay सेलेक्ट डेबिट कार्ड
  • PNB RuPay सेलेक्ट नियो
  • Visa सिग्नेचर डेबिट कार्ड 
  • पीएनबी RuPay सेलेक्ट एक्सेल
  • मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड

5.ग्राहक सेट कर सकते हैं डेली लिमिट

ग्राहक सेट कर सकते हैं डेली लिमिट
5

इसके अलावा पीएनबी बैंक ने किसी भी कार्ड्स की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है. कार्ड स्वाइप और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की लिमिट भी वही रखी है. बैंक ने संशोधित लिमिट में बदलाव करने के विकल्प भी दिए हैं. ग्राहक PNBOne, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और Whatsapp या IVR कॉल के जरिए भी डेली लिमिट सेट कर सकते हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement