डीएनए मनी
रईश खान | Nov 06, 2025, 10:28 PM IST
1.किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होने वाली है. जिसका किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कुछ किसानों की शिकायत है कि उनके खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है. दरअसल, इसकी वजह Aadhaar से e-KYC या बैंक लिंकिंग अधूरी होना है.
2.क्यों e-KYC जरूरी?

सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जिन लाभार्तियों का e-KYC या Aadhaar-बैंक लिंकिंग नहीं होगा, उनकी किस्त होल्ड पर रखी जाएगी. ई-केवाईसी के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजना का पैसा असली किसान के खाते में ही ट्रांसफर हो.
3.इन किसानों को मिलेगा लाभ

पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि पीएम किसान योजना का पैसा कुछ फर्जी खातों में जा रहा है. असली किसान को उसका लाभ नहीं मिल रहा है. इस वजह से सरकार ने Electronic Know Your Customer यानी e-KYC और आधार लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया.
4.21वीं किस्त पाने के लिए क्या-क्या जरूरी?

किसानों को अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा. जिसमें IFSC कोड सही होना चाहिए. आवेदन के दौरान दी गई जानकारी सही और पूर्ण होनी चाहिए.
5.कैसे चेक करें स्टेटस?

स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम डालना होगा, आपके नाम की पूरी जानकारी सामन आ जाएगी.
6.इन जगहों से ले सकते हैं हेल्प

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर-155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर जाकर संपर्क कर कते हैं.