Advertisement

PF निकासी हुई आसान, EPFO सदस्य अब सीधे UPI से निकाल सकेंगे पैसा, जानें पूरी डिटेल

ईपीएफओ अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी डिजिटल सुविधा देने की तैयारी में है. आने वाले महीनों में कर्मचारी UPI के जरिए अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और निकासी की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी.

राजा राम | Jan 19, 2026, 09:26 PM IST

1.पीएफ निकासी को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी

पीएफ निकासी को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी
1

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब पीएफ निकासी को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. प्रस्तावित योजना के अनुसार, सदस्य अपने UPI पिन की मदद से पीएफ की राशि निकाल सकेंगे, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी.

Advertisement

2.यह व्यवस्था अप्रैल से शुरू हो सकती है

यह व्यवस्था अप्रैल से शुरू हो सकती है
2

इस सुविधा के शुरू होने से कर्मचारियों को बार-बार क्लेम दाखिल करने और दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अभी भले ही स्वचालित निपटान के तहत कुछ ही दिनों में पैसा मिल जाता है, लेकिन नई व्यवस्था प्रक्रिया को और तेज बना देगी. मिली जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था अप्रैल से शुरू हो सकती है. 

3.कर्मचारियों की भविष्य की बचत सुरक्षित बनी रहे

कर्मचारियों की भविष्य की बचत सुरक्षित बनी रहे
3

नई प्रणाली में यह साफ किया गया है कि पूरी पीएफ राशि एक साथ निकालने की अनुमति नहीं होगी. खाते में एक तय हिस्सा अनिवार्य रूप से जमा रहेगा, ताकि कर्मचारियों की भविष्य की बचत सुरक्षित बनी रहे.

4.लंबी अवधि की सुरक्षा भी मिलेगी

लंबी अवधि की सुरक्षा भी मिलेगी
4

जो राशि खाते में सुरक्षित रहेगी, उस पर मौजूदा ब्याज दर के अनुसार लाभ मिलता रहेगा. इससे सदस्यों को तत्काल जरूरत के साथ-साथ लंबी अवधि की सुरक्षा भी मिलेगी. UPI के जरिए निकली रकम बैंक खाते में पहुंचने के बाद कर्मचारी उसे डिजिटल भुगतान, एटीएम से नकद या डेबिट कार्ड से इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे पैसों तक तुरंत पहुंच संभव हो सकेगी.
 

5.ज्यादा सेवाएं बिना कागजी कामकाज के उपलब्ध कराई जाएं

ज्यादा सेवाएं बिना कागजी कामकाज के उपलब्ध कराई जाएं
5

ईपीएफओ पहले ही पीएफ निकासी से जुड़े कई नियमों को आसान बना चुका है. स्वचालित निपटान की सीमा बढ़ने से बड़ी रकम भी कम समय में मिल रही है. महामारी के दौरान ऑनलाइन अग्रिम सुविधा के अच्छे अनुभव के बाद अब इसे और मजबूत किया जा रहा है. संगठन का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा सेवाएं बिना कागजी कामकाज के उपलब्ध कराई जाएं.

6.सदस्यों को राहत मिलेगीसदस्यों को राहत मिलेगी

सदस्यों को राहत मिलेगीसदस्यों को राहत मिलेगी
6

ईपीएफओ का मानना है कि UPI आधारित निकासी से न केवल सदस्यों को राहत मिलेगी, बल्कि हर साल आने वाले करोड़ों दावों का दबाव भी कम होगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement